संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..

पुरानी रंजिश को लेकर दुकान पर पहुंचे चार लोगों ने एक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की हमले में युवक के सिर में चोट आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राजकिशन शाइलो के समीप रहने वाले राकेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में मोतीलाल, सोनू कुमार गुप्ता, कुसुम गुप्ता और सुमन पुत्र स्व. दीनानाथ पर बताया की चार सितंबर की शाम अपनी दुकान पर मौजूद था, इसी दौरान चारों लोग पुरानी रंजिश को लेकर वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडों से राकेश पर हमला कर दिया। मारपीट में उसके सिर में चोट लग गई। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
