• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को चयन वेतनमान देने की मांग, बीईओ ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

JK Gupta by JK Gupta
September 8, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल….


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक इकाई कोन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी बिश्वजीत कुमार को ज्ञापन सौंपकर 16448 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग की,इस बैच के शिक्षकों ने 31 जुलाई 2026 तक 10 वर्ष की नियमित सेवा पूर्ण कर ली है।

ज्ञापन में बताया गया कि 16448 शिक्षक भर्ती के शिक्षक निर्धारित अवधि की संतोषजनक सेवा पूरी कर चयन वेतनमान पाने की पात्रता अर्जित कर चुके हैं। इसलिए पात्र शिक्षकों का चयन वेतनमान स्वीकृत करते हुए आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाए।

इस दौरान शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मिथिलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जनपद सोनभद्र में कोन ब्लॉक लगातार चार माह से शिक्षा विभाग की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है, जिसमें ब्लॉक के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी से अनुरोध किया कि जिस प्रकार कोन ब्लॉक शैक्षिक गुणवत्ता में नंबर एक बना हुआ है, उसी प्रकार चयन वेतनमान जारी करने में भी कोन ब्लॉक जनपद में प्रथम रहे,सभी शिक्षकों को विभाग से यही अपेक्षा है।

इस पर खंड शिक्षा अधिकारी बिश्वजीत कुमार ने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि चयन वेतनमान से संबंधित प्रक्रिया में भी शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और इस कार्य में भी ब्लॉक को नंबर एक बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी के इस आश्वासन पर उपस्थित शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार प्रकट किया।ज्ञापन कार्यक्रम में ईश्वर नारायण,शिवनीश सिंह,मोहन कांत मिश्रा,अशोक वैश्य समेत दर्ज़नों शिक्षक उपस्थित रहे।

Previous Post

आशीष कुमार को लेकर मचा बवाल, शिकायत के बाद GFI ने लिस्ट से ही नाम काट दिया

Next Post

शक्तिनगर. दुकान पर पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post

शक्तिनगर. दुकान पर पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.