Last Updated:
मेरठ के बेरोजगार युवाओं के लिए प्राइवेट सेक्टर में करियर संवारने का शानदार मौका सामने आया है. उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगामी 12 सितंबर को सरधना स्थित विनायक विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है. इस मेले में 8वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट और टेक्निकल युवाओं के लिए 10000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जिसमें अधिकतम 35 हजार रुपये तक का वेतन मिलेगा.
Meerut Rojgar Mela: मेरठ से ताल्लुक रखने वाले जो भी युवा निजी क्षेत्र यानी प्राइवेट सेक्टर में रोजगार की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनको कोई अच्छी नौकरी नहीं मिल पाई है, तो ऐसे सभी युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र स्थित विनायक विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में 12 सितंबर 2026 को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में जॉब की अपार अपॉर्चुनिटी मिलेंगी. यह जानकारी लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय द्वारा दी गई.
10 हजार रिक्त पदों पर भर्ती, 35 हजार तक वेतन
लोकल-18 टीम से खास बातचीत करते हुए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि युवाओं के लिए यह एक अच्छी अपॉर्चुनिटी है. इस रोजगार मेले में लगभग 10000 रिक्त पदों पर युवाओं की निजी क्षेत्र में भर्ती की जाएगी. इसमें आठवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट, टेक्निकल व नॉन-टेक्निकल सभी युवा प्रतिभाग कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि अगर वेतन की बात की जाए, तो रोजगार मेले में जहां न्यूनतम वेतन 15000 रुपये उपलब्ध कराया जाएगा, वहीं अधिकतम वेतन इसमें 35000 रुपए तक निर्धारित किया गया है.
पोर्टल और ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा
उन्होंने बताया कि जो भी युवा रोजगार मेले में प्रतिभाग करना चाहते हैं, ऐसे सभी युवा जल्द से जल्द रोजगार संगम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके माध्यम से उन्हें रोजगार मेले से संबंधित कंपनी, वेतन एवं सभी जानकारी पोर्टल के जरिए उपलब्ध हो जाएगी. साथ ही उन्होंने बताया कि जो भी युवा पहले रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे, ऐसे सभी युवाओं को ‘ऑन द स्पॉट’ भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जाएगी, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके.
सुबह 10 बजे से शुरुआत, पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे हो जाएगा. इसलिए युवा निर्धारित समय पर पहुंचकर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं. बताते चलें कि युवाओं के लिए यह बेहद अच्छी खबर है, क्योंकि इसमें शामिल होने की सभी प्रक्रियाएं पूरी तरह नि:शुल्क रहेंगी.
About the Author

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…
और पढ़ें
