• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. दोनों पैरों से दिव्यांग दिनेश कुमार एवं प्रिंस एंटनी को जिलाधिकारी ने प्रदान की मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

JK Gupta by JK Gupta
September 8, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— सीएसआर फंड से उपलब्ध कराई गई मोटराइज्ड ट्राई साइकिल


Sonbhadra। जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंचे दोनों पैरों से दिव्यांग दो व्यक्तियों के लिए मंगलवार का दिन उस समय खास बन गया, जब जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने उनकी आवागमन संबंधी कठिनाई को देखते हुए उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की।

मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एनटीपीसी के सीएसआर फंड से उपलब्ध कराई गई। ग्राम डुमरडीहा, तहसील दुद्धी निवासी श्री दिनेश कुमार पुत्र श्री शंकर तथा ग्राम बाघोर, करमा, तहसील रॉबर्ट्सगंज निवासी श्री प्रिंस एंटनी पुत्र श्री राम प्रसाद दोनों पैरों से दिव्यांग हैं।

इसके कारण उन्हें आवागमन एवं दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने उनकी आवश्यकता को देखते हुए दोनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की।

मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलते ही दोनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने इस सहयोग के लिए शासन, जिला प्रशासन एवं एनटीपीसी के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की। इस सुविधा से अब उनके दैनिक आवागमन में सहूलियत होगी तथा वे अपने आवश्यक कार्य अधिक सहजता और आत्मनिर्भरता के साथ कर सकेंगे।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाओं एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन को सुगम, सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

Previous Post

मेरठ रोजगार मेला: 8वीं पास से लेकर पीजी तक के युवाओं के लिए 10 हजार पदों पर भर्ती, ₹35 हजार तक सैलरी का मौका

Next Post

सोनभद्र. वाराणसी आने वाले पर्यटकों को सोनभद्र तक लाने पर फोकस, होटल व होमस्टे विस्तार को मिलेगा बढ़ावा

Next Post

सोनभद्र. वाराणसी आने वाले पर्यटकों को सोनभद्र तक लाने पर फोकस, होटल व होमस्टे विस्तार को मिलेगा बढ़ावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.