• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. पाण्डू नदी में डूबने से आठ वर्षीय छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

JK Gupta by JK Gupta
September 7, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@मिथिलेश जाय….


स्थानीय कस्बे की हरिजन बस्ती में सोमवार को उस समय मातम छा गया, जब पाण्डू नदी में नहाने गए एक आठ वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

मृतक की पहचान शौर्य कुमार (8 वर्ष) पुत्र नंदलाल राम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शौर्य स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा दो का छात्र था। स्कूल से घर लौटने के बाद वह कपड़े बदलकर पाण्डू नदी के पुलिया के पास नहाने चला गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पाण्डू नदी में डूबने से बालक की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय प्रसाशन ने नदी और अन्य जलाशयों के आसपास बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

Previous Post

Ghazipur News : ‘बेटे ने खोली मेरी आंखें’, सिंगापुर की नौकरी छोड़ लौटे गाजीपुर, जानिए कौन हैं माधव कृष्ण?

Next Post

सोनभद्र. जनपद के अजीत रावत का बढ़ा कद, पहली बार जिले को मिला क्षेत्रीय महामंत्री का गौरव

Next Post

सोनभद्र. जनपद के अजीत रावत का बढ़ा कद, पहली बार जिले को मिला क्षेत्रीय महामंत्री का गौरव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.