• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जनपद के अजीत रावत का बढ़ा कद, पहली बार जिले को मिला क्षेत्रीय महामंत्री का गौरव

JK Gupta by JK Gupta
September 7, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…रामसुन्दर निषाद भी बने क्षेत्रीय मंत्री, गृह जनपद पहुंचते ही उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का सैलाब


भारतीय जनता पार्टी संगठन में सोनभद्र के दो समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम गृह जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

अजीत रावत को काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री तथा रामसुन्दर निषाद को क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और हर्षोल्लास देखने को मिला।

दोनों नेताओं का स्वागत टेंगरा मोड़ से शुरू हुआ। मधुपुर, सोनकर कटरा, चंडी होटल, शीतला मंदिर और बड़ौली चौराहा होते हुए स्वागत जुलूस भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा।

मार्ग में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ दोनों नेताओं का जोरदार अभिनंदन किया। पूरा मार्ग भाजपा के नारों और कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंजता रहा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोनभद्र की धरती से पहली बार अजीत रावत को काशी क्षेत्र में क्षेत्रीय महामंत्री जैसा महत्वपूर्ण दायित्व मिलना जिले के लिए गौरव का विषय है।

वही निषाद समाज के कर्मठ कार्यकर्ता रामसुन्दर निषाद को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना संगठन में सामान्य कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण को मिलने वाले सम्मान को दर्शाता है।

स्वागत से अभिभूत अजीत रावत और रामसुन्दर निषाद ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा सभी के सहयोग से संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, अशोक मौर्य, डॉ. शारदा खरवार, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, शंभू नारायण सिंह, विशाल पाण्डेय, सरजू बैसवार, कुसुम शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

कोन. पाण्डू नदी में डूबने से आठ वर्षीय छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next Post

8 साल तक सुपरहिट, 1833 एपिसोड्स का रिकॉर्ड, 26 साल पुराना वो आइकॉनिक शो जिसके टाइटल ट्रैक ने जीता दर्शकों का दिल

Next Post
8 साल तक सुपरहिट, 1833 एपिसोड्स का रिकॉर्ड, 26 साल पुराना वो आइकॉनिक शो जिसके टाइटल ट्रैक ने जीता दर्शकों का दिल

8 साल तक सुपरहिट, 1833 एपिसोड्स का रिकॉर्ड, 26 साल पुराना वो आइकॉनिक शो जिसके टाइटल ट्रैक ने जीता दर्शकों का दिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement