• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

8 साल तक सुपरहिट, 1833 एपिसोड्स का रिकॉर्ड, 26 साल पुराना वो आइकॉनिक शो जिसके टाइटल ट्रैक ने जीता दर्शकों का दिल

Admin by Admin
September 7, 2026
in मनोरंजन
0
8 साल तक सुपरहिट, 1833 एपिसोड्स का रिकॉर्ड, 26 साल पुराना वो आइकॉनिक शो जिसके टाइटल ट्रैक ने जीता दर्शकों का दिल


Last Updated:September 07, 2026, 21:40 IST

एकता कपूर का 26 साल पुराना सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 8 साल तक टीवी पर सुपरहिट रहा . 1833 एपिसोड्स वाले इस शो ने तुलसी-मिहिर की केमिस्ट्री और अपने आइकोनिक टाइटल सॉन्ग से घर-घर में इतिहास रच दिया था . जानिए प्रिया भट्टाचार्य की आवाज में बने इस कल्ट गाने से जुड़े खास किस्से .

26 साल पुराना वो आइकॉनिक शो जिसके टाइटल ट्रैक ने जीता दर्शकों का दिलZoom

नई दिल्ली: भारतीय टेलीविजन के इतिहास में कई ऐसे शो आए जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया, लेकिन एकता कपूर के आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसा क्रेज शायद ही किसी दूसरे सीरियल का रहा हो . साल 2000 में शुरू हुआ यह टीवी शो लगभग 8 साल तक चला और इसने कुल 1833 एपिसोड्स के साथ सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए थे .

तुलसी और मिहिर की जोड़ी से लेकर शांति निकेतन के हर किरदार ने भारतीय परिवारों में अपनी एक खास जगह बना ली थी .

प्रिया भट्टाचार्य की आवाज ने बनाया कल्ट

इस सीरियल की सबसे बड़ी पहचान इसका टाइटल सॉन्ग था, जो आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है . इस आइकोनिक गाने को सिंगर प्रिया भट्टाचार्य ने अपनी आवाज दी थी . प्रिया ने एकता कपूर के ‘K’ लेटर से शुरू होने वाले कई सीरियल्स के टाइटल ट्रैक्स गाए हैं . इस गाने को नवाब आरजू ने लिखा था और इसका म्यूजिक ललित सेन ने तैयार किया था . आज भी लोग अपने घर की झलक दिखाते वक्त सोशल मीडिया रील्स में इस गाने का इस्तेमाल खूब करते हैं .

तुलसी और मिहिर की आइकोनिक केमिस्ट्री

शो की कहानी विरानी परिवार और उनके घर शांति निकेतन के इर्द-गिर्द घूमती थी . स्मृति ईरानी ने तुलसी विरानी का रोल इतने शानदार तरीके से निभाया कि लोग उन्हें असली जिंदगी में भी इसी नाम से जानने लगे . वहीं अमर उपाध्याय ने मिहिर विरानी के किरदार में दर्शकों का दिल जीत लिया था . इन दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने शो को घर-घर में सुपरहिट बना दिया था .

8 साल तक चला हिट टीवी ड्रामा

3 जुलाई 2000 से शुरू होकर 6 नवंबर 2008 तक चलने वाले इस शो में कई पीढ़ियों के उतार-चढ़ाव दिखाए गए . 1833 एपिसोड्स तक चले इस सीरियल ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे . 25 साल पूरे होने पर इसका नया सीजन भी दर्शकों के बीच लाया गया, जिसे फैंस का खूब प्यार मिल रहा है .

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

First Published :

September 07, 2026, 21:40 IST





Source link

Previous Post

सोनभद्र. जनपद के अजीत रावत का बढ़ा कद, पहली बार जिले को मिला क्षेत्रीय महामंत्री का गौरव

Next Post

Ind vs Pak hockey Highlights: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से कुचला, सेमीफाइनल की रेस किया बाहर, दूसरे राउंड में पहुंची टीम इंडिया

Next Post
Ind vs Pak hockey Highlights: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से कुचला, सेमीफाइनल की रेस किया बाहर, दूसरे राउंड में पहुंची टीम इंडिया

Ind vs Pak hockey Highlights: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से कुचला, सेमीफाइनल की रेस किया बाहर, दूसरे राउंड में पहुंची टीम इंडिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.