संवाददाता@रामकेश यादव….

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर मंगलवार को विकासखंड करमा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दर्जनों शिक्षकों ने 16448 भर्ती के सापेक्ष वेतनमान को लाभ देने को को लेकर एक विज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौप जिसमें शिक्षकों की मांग के अनुरूप बताया गया कि शिक्षक संघ ने मांग की है कि 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके 16448 भर्ती के सभी पात्र शिक्षकों को तत्काल उचित वेतनमान का लाभ मिलना चाहिए जिसमें शिक्षकों को अभी तक नहीं मिल पा रहा है।

शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्लॉक करमा सुशील कुमार यादव ने बताया कि हम लोगों ने 10 साल की सेवा के फल स्वरुप 16448 भारती के सभी जितने भी विकासखंड करमा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शिक्षक हैं हम लोगों को सरकार की तरफ से उचित वेतन की मुहैया कराई जाए जिसमें विकासखंड करमा के दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
इस संदर्भ में खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षकों की यह तो रूटीन वर्क है इसमें कोई नई बात नहीं है। यह कोई ना कोई समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपते रहते हैं मैंने उनका ज्ञापन ले लिया है।