Last Updated:
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लोन पर सम्राट सरकार ने बड़ी घोषणा की है.
मेरठ: उत्तर प्रदेश में मवाना थाना क्षेत्र के वसंत वैली स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल के वॉशरूम में 7वीं कक्षा के छात्र का शव मिला. छात्र का शव मिलने की खबर जैसे ही स्कूल में फैली, वहां अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्कूल प्रबंधन से घटना को लेकर जानकारी ली.
बताया जा रहा है कि छात्र की मौत को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है. कुछ लोगों ने छात्र की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई है. हालांकि, मौत की असली वजह क्या रही, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही आगे की स्थिति साफ होगी.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
