संवाददाता@बद्री प्रसाद…..
— श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विशाल भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब, महिला-पुरुषों व बच्चों ने ग्रहण किया प्रसाद

चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा नगर पंचायत स्थित छोटी शिव-पार्वती हनुमान-शनि मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नवयुवक समिति गुरमा के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने दोपहर से देर रात तक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान आकर्षक झांकी निकाली गई, जो छोटी मंदिर परिसर से शुरू होकर जिला कारागार क्षेत्र से होते हुए घाघर नदी तक पहुंची। श्रद्धालुओं की मौजूदगी में धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का घाघर नदी में विसर्जन किया गया।

भंडारे एवं धार्मिक आयोजन में कन्हैया गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, शुभम गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, चिंटू पटेल, चिंटू चौबे, संजय प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, अंकित कुमार, पिंटू चौबे, छोटे विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा सहित नवयुवक समिति के अनेक सदस्य एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही और पूरा क्षेत्र राधे-कृष्ण की भक्ति में डूबा नजर आया।