@जे0 के0…..

Sonbhadra। शासन के निर्देश पर जन शिकायतों की सुनवाई और उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले सम्भव दिवस के तहत सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नगर पालिका परिषद सोनभद्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद ने की।

जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 2, नगर पंचायत घोरावल में 2, चुर्क-घुर्मा में 2, चोपन में 4, ओबरा में 4, रेनुकूट में 2, पिपरी में 2, दुद्धी में 2, डाला बाजार में 1 तथा अनपरा में 2 शिकायतें शामिल रहीं।

प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग प्रकाश सहित अन्य जनसमस्याएं शामिल थीं। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए उनके निस्तारण की कार्रवाई की गई।

नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं से सीधे रूबरू होकर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, इसके लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर नगर पालिका के सदस्यगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी नगर पालिका की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
