संवाददाता@रामबली मिश्रा….

पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चार वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, प्रधान आरक्षी भानु प्रताप यादव तथा आरक्षी निखिल उपाध्याय और मनीष कुमार शामिल रहे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में चंद्रिका पुत्र तुलसी निवासी झीलों, लक्ष्मण पुत्र राम स्वरूप निवासी झीलों, शिवजी चौरसिया पुत्र बेचन चौरसिया निवासी बीजपुर तथा राजकुमार उर्फ संतोष पुत्र राजनाथ निवासी बीजपुर पुनर्वास शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि चारों के विरुद्ध दुद्धी न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। आरोपी लंबे समय से मुकदमों की नियत तारीखों पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और चारों वारंटियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए दुद्धी न्यायालय रवाना कर दिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया गया।