• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद का मना 52वां शहादत दिवस

JK Gupta by JK Gupta
September 6, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी……


देश के महान समाजवादी नेता और गरीबों, शोषितों के मसीहा अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद का 52वां शहादत दिवस कुशवाहा समाज भवन ओबरा में श्रद्धा के साथ मनाया गया।इस दौरान सर्व प्रथम समाज के संरक्षक देव प्रकाश मौर्या, सुरेश कुमार मौर्या और गया नाथ कुशवाहा के साथ अध्यक्ष डॉ अमित सिंह कुशवाहा, सचिव अनिल कुमार सिंह के साथ सभी पदाधिकारियों ने मिलकर बाबू जगदेव प्रसाद के फोटो पर माल्यार्पण कर नमन अर्पित किया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ अमित सिंह कुशवाहा ने बताया कि बाबू जगदेव प्रसाद का जन्म 2 फरवरी 1922 को जहानाबाद में हुआ था। उन्हें भारत का लेनिन’ कहा जाता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन दलित, पिछड़े और वंचित समाज के हक की लड़ाई में लगा दिया। उनका दिया गया नारा “सौ में नब्बे शोषित है, नब्बे भाग हमारा है। जगदेव बाबू ने एकजूट होकर उस समय अनेको नियमों को बदलाव किया था।

आज हमे उनके पद चिह्नो पर चलकर एकजुट होकर रहना चाहिए। मंटू कुमार ने उनकी जीवनी का उल्लेख करते हुए बताया कि 5 सितंबर 1974 को अरवल जिले के कुर्था प्रखंड मुख्यालय पर शोषित समाज दल के बैनर तले हजारों लोगों के साथ वे आंदोलन कर रहे थे। तभी पुलिस ने उन पर गोली चला दी, जिससे वे शहीद हो गए।

उस समय उनके साथ छात्र लक्ष्मण चौधरी भी शहीद हुए थे।कार्यक्रम में राजेश कुमार सिंह, रमिता मौर्या, मनोरमा मौर्या, योगिता सिंह ने भी अपने विचार रखे।वही निबंध प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को समाज के संरक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन सचिव अनिल कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर राम गहन सिंह, सूर्य नाथ सिंह, नंदू सिंह, पुष्पा सिंह, डॉ बीके कुशवाहा, विश्राम मौर्य, अमरजीत मौर्या, राम देव मौर्य, निर्मल सिंह, बी के कुशवाहा, कुसुम सिंह, गौतम कुमार सिंह, सुनील कुशवाहा,गणेश सोनी, रेखा सिंह, राधिका देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

सोनभद्र. मां भारती जन सेवा ट्रस्ट के द्वारा निशुल्क नेत्र परिक्षण कैंप का आयोजन

Next Post

घोरावल. बच्चों के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी, मामला दर्ज

Next Post

घोरावल. बच्चों के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी, मामला दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.