• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. बच्चों के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी, मामला दर्ज

JK Gupta by JK Gupta
September 6, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी…..


स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सोनहटी गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।

रेखा पत्नी स्व. लक्षन निवासी सोनहटी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि तीन सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे आपसी विवाद को लेकर गांव की कमरून पत्नी आलम और शमसाद पुत्र आलम ने रास्ते में उन्हें अपशब्द कहे। विरोध करने पर दोनों ने लात-घूंसे और डंडे से मारपीट की, जिससे उनके हाथ में चोट लग गई। आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

इस संबंध में शिवद्वार चौकी प्रभारी कवींद्र यादव ने बताया कि दोनों पक्ष बच्चों के विवाद को लेकर आपस में उलझ गए थे और देखते ही देखते हाथापाई करने लगे। मामले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को मिलाकर तीन लोगों के खिलाफ धारा 107/116 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

Previous Post

ओबरा. अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद का मना 52वां शहादत दिवस

Next Post

घोरावल. सामान लाने से मना करने पर युवको ने की मारपीट, तीन घायल

Next Post

घोरावल. सामान लाने से मना करने पर युवको ने की मारपीट, तीन घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.