• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अरविंद सिंह बने अखिल विश्व गायत्री परिवार सोनभद्र के नए जिला समन्वयक

JK Gupta by JK Gupta
September 6, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


अखिल विश्व गायत्री परिवार जनपद सोनभद्र के संगठन विस्तार एवं भावी कार्ययोजना को लेकर छपका स्थित एक सभागार में सृजन बैठक आयोजित की गई। वाराणसी उपजोन के समन्वयक रमाशंकर द्विवेदी एवं सहायक समन्वयक शेषनाथ श्रीवास्तव के संयोजन में हुई बैठक में संगठन के नए जिला समन्वयक के चयन पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रस्तावक रामनाथ प्रजापति ने पूर्व जिला समन्वयक स्वर्गीय राजकुमार ‘तरुण’ के निधन के बाद रिक्त पद पर पूर्वn उप जिला समन्वयक अरविंद सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा।

सभागार में मौजूद गायत्री परिवार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने करतल ध्वनि से प्रस्ताव का स्वागत करते हुए अरविंद सिंह को सर्वसम्मति से नया जिला समन्वयक मनोनीत किया।

नवमनोनीत जिला समन्वयक का उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया। अरविंद सिंह ने सभी के प्रति आभार जताते हुए गायत्री परिवार के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने तथा समाज निर्माण से जुड़े कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

बैठक में अवध बिहारी, सरिता जायसवाल, शैल चौरसिया, गीता गुप्ता, शिव शंकर कुशवाहा, देवनाथ सिंह मौर्य, महेश प्रसाद, वासुदेव सिंह यादव, प्रदीप कुमार गुप्ता (बालाजी), प्रेम शंकर मौर्य, राम जी मौर्य, प्रकाश केशरी, गोविंद जी, रामदास कुशवाहा, लवकुश गुप्ता, इंद्रमणि देवी, रमेश प्रसाद

रामनाथ प्रजापति, निर्मला देवी, ललित सिंह, शालिनी जायसवाल, शशिकला श्रीवास्तव, रानी गुप्ता, योगेश्वरी चौधरी, पन्नालाल, शिवकुमार, प्रज्ञा अग्रहरि, गोपाल प्रसाद अग्रहरी, अरुण कुमार शास्त्री एवं शकुंतला देवी सहित जनपद भर से आए दर्जनों पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Previous Post

Health Tips: टाइट जींस और लेगिंग की आप भी हैं दीवानी तो जरा रुकिये…, फैशन में बीमारी को दावत, भुगत रही हैं लाखों लड़कियां

Next Post

चोपन. चार परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, क्रशर हादसे में चार मजदूरों की मौत

Next Post

चोपन. चार परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, क्रशर हादसे में चार मजदूरों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.