• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. शिक्षक मोमबत्ती की तरह, खुद जलकर शिष्यों के जीवन में भरते हैं प्रकाश : सुनीता सांवरिया

Jitendra by Jitendra
September 6, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..


..शिक्षक दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा ने शिक्षकों को किया सम्मानित


शिक्षक दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा राबर्ट्सगंज की ओर से नगर स्थित स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मंच की महिलाओं ने विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे एवं पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद शिक्षकों के साथ केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा की गईं।

मंच की अध्यक्षा सुनीता सांवरिया ने कहा कि शिक्षक उस मोमबत्ती के समान होता है, जो स्वयं जलकर अपने शिष्यों के पूरे जीवन में प्रकाश फैलाता है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान को समाज निर्माण की आधारशिला बताया।

मंच की निवर्तमान अध्यक्ष रितु जालान ने शिक्षक और सड़क की तुलना करते हुए कहा कि जिस प्रकार शिक्षक जीवनभर कठिन परिश्रम कर अपने शिष्यों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता है, उसी प्रकार सड़क पर चलने वाले हर राहगीर को उसकी मंजिल तक पहुंचाती है। दोनों स्वयं निरंतर सेवा करते हुए भी अपनी स्थिति में बदलाव नहीं करते।

मंच की कोषाध्यक्ष पूनम केड़िया ने शिक्षकों से बच्चों को पढ़ाई के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का ज्ञान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ बच्चों की आत्मा और व्यक्तित्व भी महान होना चाहिए।

वहीं महिला मंडल की अध्यक्षा अनीता थरड ने शिक्षा के साथ अनुशासन को भी आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि किसी विद्यार्थी के अनुशासन से ही उसके शिक्षित होने का पता चलता है। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान दिया जाए तो परिवार, समाज और राष्ट्र अधिक मजबूत होगा।

इस अवसर पर मंच की सचिव चित्रा जालान सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Previous Post

सोनभद्र. जनगणना-2027 में ओबीसी का अलग विकल्प देने की मांग, जिला मुख्यालय पर धरना

Next Post

‘कोई मुझे गाली नहीं देगा’, अमिताभ बच्चन ने जब फिल्म के लिए रखी शर्त, डायरेक्टर को माननी पड़ी थी बात

Next Post
‘कोई मुझे गाली नहीं देगा’, अमिताभ बच्चन ने जब फिल्म के लिए रखी शर्त, डायरेक्टर को माननी पड़ी थी बात

'कोई मुझे गाली नहीं देगा', अमिताभ बच्चन ने जब फिल्म के लिए रखी शर्त, डायरेक्टर को माननी पड़ी थी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.