• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जनपद की आवासीय इकाइयों का होगा पुनर्सत्यापन, तैयार होगी डिजिटल डायरेक्टरी

Jitendra by Jitendra
September 5, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..होटल, मोटल, रिसोर्ट, गेस्ट हाउस, धर्मशाला व मैरिज लॉन संचालकों से मांगी जाएगी जानकारी


जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को ठहरने की सुविधाओं की बेहतर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए होटल एवं अन्य आवासीय इकाइयों का पुनर्सत्यापन कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिले की होटल डायरेक्टरी, पर्यटक मानचित्र, पॉकेट बुकलेट और डिजिटल टूरिस्ट डायरेक्टरी तैयार करने की कवायद शुरू की गई है। इसमें होटल, मोटल, रिसोर्ट, गेस्ट हाउस, रेस्ट हाउस, धर्मशाला, मैरिज लॉन समेत यात्रियों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले अन्य प्रतिष्ठानों को शामिल किया जाएगा।

इसी क्रम में शनिवार को पंचमुखी महादेव मंदिर-चुर्क रोड स्थित एक निजी होटल में हॉस्पिटैलिटी यूनिट संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवासीय इकाइयों के पुनर्सत्यापन और प्रस्तावित डिजिटल डायरेक्टरी के संबंध में संचालकों को जानकारी दी गई।

सहायक पर्यटक अधिकारी राजेश कुमार भारती ने बताया कि जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की ओर से जिले की पर्यटन एवं आवासीय सुविधाओं का व्यवस्थित डाटा तैयार कराया जा रहा है।

राजेश कुमार भारती के अनुसार, आवासीय इकाइयों के सराय एक्ट में पंजीयन, बेड एंड ब्रेकफास्ट/होमस्टे परियोजना तथा सोनभद्र के पर्यटक मानचित्र, बुकलेट एवं होटल डायरेक्टरी के प्रकाशन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की जानी है। इस संबंध में 8 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक प्रस्तावित है।

पुनर्सत्यापन के दौरान होटल, रिसोर्ट, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, मैरिज लॉन और अन्य आवासीय इकाइयों के संचालकों से प्रतिष्ठान की फोटोग्राफ्स, भूमि के अभिलेख, भवन का नक्शा, फायर एनओसी, सराय एक्ट पंजीयन प्रमाण पत्र समेत आवश्यक जानकारी और अभिलेख मांगे जाएंगे। सर्वेक्षण एवं जानकारी संकलन के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर अनुराग सिंह और एमटीएस कल्पनाथ को जिम्मेदारी दी गई है।

जिला प्रशासन ने आवासीय इकाइयों के स्वामियों से निर्धारित प्रारूप पर आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने और सत्यापन कार्य में सहयोग करने की अपील की है। प्रशासन की इस पहल से जिले में पर्यटकों के लिए उपलब्ध ठहरने की सुविधाओं का अपडेट और व्यवस्थित डाटा तैयार होगा।

इससे पर्यटकों को जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों के आसपास उपलब्ध आवासीय सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिल सकेगी और स्थानीय पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर कम्प्यूटर आपरेटर अनुराग सिंह, एमटीएस कल्पनाथ सहित होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला संचालक उपस्थित थे।

Previous Post

crusher plant Accident | Mirzapur crusher plant

Next Post

अनपरा. एसपी अभिषेक वर्मा ने किया अनपरा थाने का आकस्मिक निरीक्षण

Next Post

अनपरा. एसपी अभिषेक वर्मा ने किया अनपरा थाने का आकस्मिक निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.