• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनपरा. एसपी अभिषेक वर्मा ने किया अनपरा थाने का आकस्मिक निरीक्षण

Jitendra by Jitendra
September 5, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उमेश सिंह….


— औड़ी-दुलापाथर बॉर्डर पर चौकी और जर्जर थाना भवन-बैरक का लिया जायजा


पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को अनपरा थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना परिसर, अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी के अचानक थाने पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हलचल रही।

उन्होंने अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त और आमजन की शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिएसीमा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए चौकी बनने से निगरानी और गश्त व्यवस्था मजबूत होने की बात कही गई। एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की दिशा में आश्वासन दिया।

वहीं, अनपरा थाने के जर्जर भवन और पुलिसकर्मियों के बैरक की समस्या से भी एसपी को अवगत कराया गया। उन्होंने मौके पर भवन और बैरक की स्थिति देखी तथा समस्या का संज्ञान लिया।

पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याएं भी जानीं और ड्यूटी में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।इस दौरान सीओ पिपरी हर्ष पाण्डेय, थानाध्यक्ष प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, एसएसआई मनोज सिंह, बहादुर सिंह, अशोक सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. जनपद की आवासीय इकाइयों का होगा पुनर्सत्यापन, तैयार होगी डिजिटल डायरेक्टरी

Next Post

सोनभद्र. शिक्षक दिवस पर 68 शिक्षकों को मिला सम्मान, उत्कृष्ट कार्य के लिए हुए सम्मानित

Next Post

सोनभद्र. शिक्षक दिवस पर 68 शिक्षकों को मिला सम्मान, उत्कृष्ट कार्य के लिए हुए सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.