• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. स्थायी जनपद एवं सत्र न्यायालय भवन का निर्माण कार्य अविलंब प्रारम्भ कराया जाए : डिबाए सोनभद्र

Jitendra by Jitendra
September 5, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


सोनभद्र मे शनिवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र की बैठक अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई! जिसमें जनपद में स्थायी जनपद एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण कार्य को अविलंब प्रारम्भ कराए जाने की पुरजोर मांग की है।

पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि जनपद के गठन के लगभग तीन दशक बीत जाने के बावजूद स्थायी न्यायालय भवन का निर्माण न होना न्यायिक व्यवस्था के साथ-साथ अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के लिए भी गंभीर समस्या का विषय बना हुआ है।

पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि सोनभद्र जनपद का सृजन 04 मार्च 1989 को हुआ था। लगभग तीन दशक की लंबी अवधि बीत जाने के बाद भी जनपद को अपना स्थायी एवं सुविधायुक्त जनपद एवं सत्र न्यायालय भवन उपलब्ध नहीं हो सका है। इसके चलते न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन में अनेक व्यावहारिक कठिनाइयां उत्पन्न होती हैं तथा अधिवक्ताओं और दूर-दराज से आने वाले वादकारियों को भी अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं।

स्थायी न्यायालय भवन के निर्माण हेतु पंचमुखी पहाड़ी,रौप रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में भूमि स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य अभी तक प्रारम्भ नहीं हो पाया है। जनपद की विशाल भौगोलिक स्थिति, बड़ी आबादी तथा न्यायिक आवश्यकताओं को देखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्थायी न्यायालय परिसर का निर्माण अब अत्यंत आवश्यक हो गया है

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि उच्चाधिकारियों एवं संबंधित सक्षम प्राधिकारी से आग्रह किया है कि इस महत्वपूर्ण विषय को न्यायहित एवं जनहित में सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं तथा स्थायी जनपद एवं सत्र न्यायालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराकर उसे निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए।     

इस अवसर पर प्रदीप कुमार मौर्य, राजेश कुमार यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, विमल प्रसाद सिंह, सुरेश सिंह कुशवाहा, द्वारिका नाथ नागर, आशुतोष देव पांडेय, हरिद्वार एड,सुदेश कुमार, राम गुल्ली यादव, रमन कुमार, चतुर्भुज शर्मा, शैलेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे !

Previous Post

सोनभद्र. शिक्षक दिवस पर छात्र-छात्राओं ने संभाली शिक्षकों की भूमिका

Next Post

सोनभद्र. रामसुंदर निषाद को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी, भाजपा नेतृत्व के प्रति जताया आभार

Next Post

सोनभद्र. रामसुंदर निषाद को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी, भाजपा नेतृत्व के प्रति जताया आभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.