मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…
..संगठन ने जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगा : रामसुंदर निषाद

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद को संगठन द्वारा क्षेत्रीय मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, क्षेत्रीय नेतृत्व एवं जिला संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

क्षेत्रीय मंत्री का दायित्व मिलने के बाद रामसुंदर निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए अत्यंत सम्मान और गौरव का विषय है। इस विश्वास के लिए उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने सदैव कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। उन्हें मिली यह नई जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन और समाज की सेवा करने का महत्वपूर्ण संकल्प है। वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

निषाद ने कहा कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।

अंत में उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, क्षेत्रीय नेतृत्व, जिला नेतृत्व, सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विश्वास और स्नेह ही आगे बढ़कर संगठन के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे जी सारे कार्यकर्ता मिल कर रामसुंदर निषाद को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

