मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

शनिवार को पं. विद्याधर इंटर कॉलेज एवं परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में महान दार्शनिक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रचनात्मक कार्यों में रुचि लेते हुए शिक्षक की भूमिका निभाई और विभिन्न कक्षाओं में अध्यापन कार्य किया।

अध्यापन कार्य में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सीनियर एवं जूनियर ग्रुप के छात्र-छात्राओं को वरीयता के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षक दिवस की सार्थकता तभी है, जब शिक्षक अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने ‘ज्ञान का दीप जलाएंगे हम, शैक्षिक दायित्व निभाएंगे’ गीत प्रस्तुत कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी ने सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

इस अवसर पर श्रवण कुमार पांडेय, कृष्ण देव, अनुराग त्रिपाठी, संदीप, मनीष दूबे, अमिताभ बच्चन, सगीर खान, शशि पटेल, चन्द्रभान, पूजा पांडेय, पूजा सिंह, निधि सिंह, पूजा भारती, श्वेता सिंह, पायल सोनी, श्रेया पांडेय, स्नेहा, वैष्णवी, शिवानी सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
