• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में शिक्षकों का सम्मान, मनाया गया शिक्षक दिवस

JK Gupta by JK Gupta
September 5, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..


एनटीपीसी सिंगरौली की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मनोरंजन केंद्र सभागार में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक ई. प्रभाकर राव के साथ टाउनशिप स्थित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षक शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों के स्वागत तथा राष्ट्र और समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर आधारित लघु वीडियो प्रस्तुति से हुई। अपने संबोधन में ई. प्रभाकर राव ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र और मूल्यों का निर्माण कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

समारोह में सेंट जोसेफ स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विवेकानंद जूनियर स्कूल, डॉ. बीआर अंबेडकर विद्यालय, टाइनी टॉट्स, राजकीय इंटर कॉलेज और काशी विद्यापीठ के प्राचार्यों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके नेतृत्व एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं सभी शिक्षकों को उपहार भेंट कर उनके प्रति आभार जताया गया।

इस दौरान प्राचार्यों ने भी अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम के बाद सामूहिक भोज और फिल्म प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मानव संसाधन प्रमुख सिद्धार्थ मंडल के मार्गदर्शन में हुआ। संचालन उप प्रबंधक मानव संसाधन अनुग्रह मिश्रा ने किया।

Previous Post

UP Weather: यूपी में मौसम कल फिर दिखाएगा तेवर, 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

कोन. गैंगस्टर एक्ट में 37.50 लाख का मकान कुर्क, गोवंश तस्करी से अर्जित धन से निर्माण का आरोप

Next Post

कोन. गैंगस्टर एक्ट में 37.50 लाख का मकान कुर्क, गोवंश तस्करी से अर्जित धन से निर्माण का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.