संवाददाता@रामबली मिश्रा….
— नंद के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की जैसे भजनों से मंदिर गुंजायमान हो उठे

स्थानीय कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार।क्षेत्र में शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर पुनर्वास प्रथम स्थित हनुमान मंदिर,अजीरेश्वर धाम मंदिर जरहा,एनटीपीसी परिसर रिहंदेश्वर महादेव मंदिर,डोडहर स्थित खैरी झडेश्वर महादेव मंदिर, शांति नगर, बकरिहवा,सिरसोती,सेवकाडाड सहित स्थानीय थाने में बड़े ही धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई।

भगवान श्री कृष्ण जन्म शुक्रवार रात्रि 12 बजे होते ही घण्टा घड़ियालों से समुचा कस्बा गूंज उठा। बेड़ियां हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।वही बीजपुर थाने में भजन गायकों ने भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी।साथ ही 12 बजे भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की जैसे भजनों से मंदिर गुंजायमान हो उठे।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने मध्य रात्रि को कृष्ण जन्मोत्सव के बाद प्रसाद के रूप में पंजीरी और चरणामृत लेकर ही अपना व्रत खोला। मंदिरों में 12 बजे की मध्यरात्रि भगवान श्री कृष्ण के जन्म बाद महिलाओं ने सोहर गीत गाए । यहाँ भी हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागीदार बने।
