Last Updated:
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान 6 साल पहले ऊंची इमारत से गिरकर मरी थीं. मगर दिशा सालियान के पिता ने अपनी याचिका में दावा किया कि उनकी बेटी के साथ गैंग रेप हुआ था. सतीश सालियान ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या में प्रभावशाली लोगों का हाथ है. बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद केस सीबीआई के पास है. एक्टर सूरज पंचोली भी उनकी जांच के दायरे में हैं. उन्होंने अब दिशा सालियान और उनके केस पर बेबाक बयान दिया है.
एक्टर सूरज पंचोली पहले भी विवादों में रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@soorajpancholi)
नई दिल्ली: दिशा सालियान का केस अब सीबीआई के पास है. वे एफआईआर दर्ज करके उन लोगों के खिलाफ जांच आगे बढ़ाएंगे जिन्हें दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान जिम्मेदार मानते हैं. लिस्ट में एक्टर सूरज पंचोली का भी नाम है, जो मशहूर एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे हैं. सीबीआई को अगर उनके खिलाफ सबूत मिलते हैं, तो वे केस में आरोपी होंगे. हालांकि, सूरज पंचोली पहले भी जिया खान केस में सीबीआई का सामना कर चुके हैं, मगर तब वे सबूतों के अभाव में आरोपों से बरी हो गए थे.
दिशा सालियान केस में नाम आने पर एक्टर सूरज पंचोली ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा, ‘मैं फिर से वही बात दोहराता हूं कि मुझे नहीं पता था कि दिशा सालियन कौन हैं, मैं उनसे अपनी जिंदगी में कभी नहीं मिला, न ही कभी फोन पर बात की और न ही उनके किसी इवेंट या पार्टी में शामिल हुआ. पिछली कानूनी लड़ाई से मैंने यह सबक सीखा कि चुप रहने से कोई फायदा नहीं होता. खामोशी की वजह से मुझे नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि लोगों ने सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई.’
परिवार ने केस पर बयान देने से बचने की दी सलाह
सूरज पंचोली ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा, ‘इस बार भी मेरा परिवार नहीं चाहता कि मैं कुछ बोलूं. वे चाहते हैं कि मैं इन सब चीजों से दूर रहूं. मैं फिल्मों में अपने करियर पर ध्यान दे रहा हूं, लेकिन अब मैं ‘सॉफ्ट टारगेट’ नहीं बनना चाहता. मैं बिना किसी सबूत के मामले में घसीटा नहीं जाना चाहता और न ही दोबारा उस ट्रॉमा से गुजरना चाहता हूं.’
दिशा सालियान पर क्या बोले सूरज पंचोली?
एक्टर ने दिशा सालियान पर अपने पुराने बयान पर कहा, ‘मैंने साल 2021 में दिशा सालियान के बारे में सीबीआई और मालवानी पुलिस को अपनी मर्जी से बयान दिया था. मैं अपनी जिंदगी में कभी उनसे नहीं मिला. मेरा उनसे कोई लेना-देना नहीं है. मैं चाहता हूं कि उनके पिता को न्याय मिले. अगर मेरे खिलाफ कोई सबूत है, तो प्लीज मुझे जेल भेज दें. अगर नहीं है, तो मुझे बेवजह घसीटना बंद करें. यह गलत है. मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन आरोपी है और कौन नहीं, मुझे उनके केस से कोई लेना-देना नहीं है और मैं जितने चाहें उतने बयान देने को तैयार हूं. मैंने सबसे बड़ी सीख यह ली है कि आवाज उठानी चाहिए. लोगों को मुझे विलेन के तौर पर दिखाना बंद करना चाहिए. मैं उस ट्रॉमा को दोबारा नहीं झेल सकता.’
कानून के जरिये विरोधियों को देना चाहते हैं जवाब
सूरज पंचोली ने आखिर में अपने विरोधियों को सख्ती से जवाब देने की बात कही. उन्होंने बिना पुष्टि के छपने वाली खबरों के खिलाफ एक्शन लेने का निर्णय किया. वे बोले, ‘मेरे खिलाफ दिए गए गैर-जिम्मेदाराना बयान या मुझे बदनाम करने की हर एक कोशिश से कानून के जरिये सख्ती से निपटा जाएगा. प्लीज ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से पहले तथ्यों की पुष्टि कर लें. मैं माननीय हाईकोर्ट से यह भी अपील करता हूं कि वे सीबीआई को किसी की दुखद मौत का फायदा उठाकर किए जा रहे गलत प्रचार की जांच करने का निर्देश दें.’
About the Author

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ें
