• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. कुदरी पीएचसी से समरसेबल पंप चोरी, फार्मासिस्ट ने थाने में दी तहरीर

Jitendra by Jitendra
September 5, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..


लिलासी चौकी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरी से समरसेबल पंप चोरी होने का मामला सामने आया है। शनिवार को फार्मासिस्ट श्याम मुरारी पीएचसी में पंप चालू करने पहुंचे तो समरसेबल गायब मिला। उन्होंने इसकी जानकारी तत्काल सीएचसी अधीक्षक शिशिर श्रीवास्तव को दी।

फार्मासिस्ट ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले की जांच कर समरसेबल पंप बरामद करने और चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समरसेबल चोरी होने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। इससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पीएचसी परिसर से समरसेबल चोरी होने की घटना ने स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। मामले में लिलासी चौकी इंचार्ज से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। पुलिस की जांच के बाद ही चोरी की घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Previous Post

सुल्तानपुर: देश को आजादी 1947 में मिली, पर सुल्तानपुर ने पहले ही चुन लिया था अपना ‘विधायक’, जानिए यह दिलचस्प दास्तान

Next Post

बीजपुर. क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार

Next Post

बीजपुर. क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.