• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब ने कंपोजिट विद्यालय मुसही के शिक्षकों को किया सम्मानित

Jitendra by Jitendra
September 5, 2026
in सोनभद्र
0

चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…


शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को कंपोजिट विद्यालय मुसही में लायंस क्लब द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना की गई। सम्मान पाकर शिक्षकों ने लायंस क्लब के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में इंदु प्रकाश सिंह (प्रधानाध्यापक), तौलन सिंह (सहायक अध्यापक), प्रियंका श्रीवास्तव (सहायक अध्यापिका), नीलिमा सिंह (सहायक अध्यापिका), धर्मेंद्र यादव (सहायक अध्यापक)

पूजा तिवारी (सहायक अध्यापिका), उत्तमा चतुर्वेदी (सहायक अध्यापिका), विवेकानंद शुक्ला, दिलीप शुक्ला, सोनू गुप्ता, नीरज, सहायक अध्यापक एवं श्वेता एवं सरिता सहायक अध्यापिका शामिल रहीं।

कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान को लेकर उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

Previous Post

Asian Games: जापान में मेडल जीतने के लिए कंटेनर में रात गुजार रहे हैं भारतीय एथलीट? जानिए क्या है इसके पीछे का बड़ा कारण

Next Post

चूड़ी कारखानों में काम करने वाले बच्चों के हाथों में थमाई किताब, हजारों बच्चों को फ्री में पढ़ा रहा ये टीचर

Next Post
चूड़ी कारखानों में काम करने वाले बच्चों के हाथों में थमाई किताब, हजारों बच्चों को फ्री में पढ़ा रहा ये टीचर

चूड़ी कारखानों में काम करने वाले बच्चों के हाथों में थमाई किताब, हजारों बच्चों को फ्री में पढ़ा रहा ये टीचर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.