संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल….

कोन थाना कोन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के चांचीकला पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के मार्गदर्शन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गठित टीम ने मु0अ0सं0 143/2026 में वांछित धर्मेन्द्र यादव (27) पुत्र इन्द्रजीत यादव, निवासी परती, थाना केतार, जनपद गढ़वा (झारखंड) को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना कोन में गोवध अधिनियम तथा उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के तहत पहले से मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र वर्मा, उपनिरीक्षक राकेश राय, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार यादव तथा आरक्षी सुभेन्द्र कुमार, साकेत सोमवंशी और अशोक कुमार शामिल रहे।