• Home
  • Privacy Policy
Monday, June 29, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Sports Scam in India: देश के खिलाड़ियों का हक खा गए अफसर, एथलीट्स के लिए आया फंड, ऐश कर रहे VIP अधिकारी

Admin by Admin
May 14, 2026
in खेल
0
Sports Scam in India: देश के खिलाड़ियों का हक खा गए अफसर, एथलीट्स के लिए आया फंड, ऐश कर रहे VIP अधिकारी
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:May 14, 2026, 14:25 IST

Spiorts Ministry NSDF Fund: खेल मंत्रालय के अंतर्गत खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग और स्पोर्ट्स इंफास्ट्रक्चर देने के लिए बने NSDF Fund का पैसा अफसरों की कॉलोनियों और क्लबों पर खर्च होने का मामला सामने आया है. RTI और सरकारी रिकॉर्ड्स के मुताबिक 2021 से 2025 के बीच करोड़ों रुपये न्यू मोती बाग और दूसरे सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स क्लब को दे दिए गए. इन पैसों से लक्जरी स्पोर्ट्स फैसिलिटी बनाई गई, जिसमें सिर्फ VIP ही एंट्री कर सकते हैं.

देश के खिलाड़ियों का हक खा गए अफसर, एथलीट्स के लिए आया फंड, ऐश कर रहे अधिकारीZoom

नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड का इस्तेमाल सरकारी अधिकारी कर रहे

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और दिल्ली का लुटियंस जोन. जहां देश के सबसे ‘क्रीम कैटेगरी’ के लोग रहते हैं. वो लोग जिनपर हिंदुस्तान को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है. संसद, पीएमओ, सुप्रीम कोर्ट, मंत्रालय वाला इलाका. इसी लुटियंस जोन का न्यू मोती बाग, जिसके आलीशान रिहायशी कॉम्प्लेक्स की चमचमाती स्पोर्ट्स फैसिलिटी पहली नजर में किसी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स सेंटर जैसी लगती है.

खिलाड़ी नहीं अधिकारियों की एंट्री
पारदर्शी छत के नीचे हाईटेक स्विमिंग पूल, जिससे तापमान नियंत्रित होता है. वुडन फ्लोरिंग वाले बैडमिंटन और टेबल टेनिस कोर्ट. स्क्वैश एरीना और जिम, लेकिन इन सुविधाओं के गेट पर खड़े गार्ड तय करते हैं कि अंदर कौन जाएगा और कौन नहीं!

प्लेयर्स को सजा, अधिकारियों का मजा
द इंडियन एक्सप्रेस में आज एक ऐसी रिपोर्ट छपी है, जिससे साबित होता है कि खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए बने नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड (NSDF) का पैसा किस तरह अफसरों की कॉलोनियों और क्लबों तक पहुंच रहा है. इस सुविधा से कोई खिलाड़ी तो नहीं बन रहा, लेकिन अफसर और उनके बीवी-बच्चे-रिश्तेदार जमकर मौज काट रहे हैं. अय्याशी कर रहे हैं!

खिलाड़ियों का फंड. ऑफिसर्स के क्लब
नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड यानी NSDF का गठन 1998 में इस मकसद के साथ किया गया था कि इससे खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी मिलेगी.अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग मिलेगी. इंफ्रास्ट्रक्चर और सपोर्ट मिलेगा. इसी फंड से TOPS जैसी योजनाएं चलती हैं, जिसने कई ओलिंपिक खिलाड़ियों को तैयार किया, लेकिन इस घपलेबाजी को उजागर करने के लिए RTI के जरिए सरकारी रिकॉर्ड्स निकाले गए.

न्यू मोती बाग की कहानी
जांच में सामने आया कि 2021 से 2025 के बीच 6.7 करोड़ रुपये से ज्यादा की मंजूरी अफसरों से जुड़े संस्थानों को दी गई, जिसमें से 6.2 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए. इसमें सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (CSOI), सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल एंड स्पोर्ट्स बोर्ड (CCSCSB) और न्यू मोती बाग रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स शामिल हैं. 2019 में पहले ही खेलो इंडिया योजना से न्यू मोती बाग स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 2.8 करोड़ रुपये दिए गए थे. जबकि उसी दौरान NSDF को मिलने वाला चंदा 85.26 करोड़ से घटकर सिर्फ 37.02 करोड़ रुपये रह गया. RWA अध्यक्ष सुधांशु पांडे की माने तो:

ये सुविधाएं सिर्फ अफसरों के लिए नहीं बल्कि ‘सही तरह से स्क्रीन किए गए’ निजी नागरिकों के लिए भी खुली हैं. खेल और फिटनेस सरकारी कॉलोनियों की ‘वेलफेयर एक्टिविटी’ का हिस्सा हैं. अगर इनमें पैसे खर्च नहीं होंगे तो इतनी बड़ी सरकारी कॉलोनी का विकास कैसे होगा. इसका मकसद खेलों के प्रति सजगता बढ़ाने और स्वास्थ्य के लिए लोगों को जागरुक करना है.

संसदीय कमिटी ने भी जताई चिंता
अगस्त 2025 में लोकसभा में पेश संसदीय समिति की रिपोर्ट ने साफ कहा कि NSDF का पैसा रिहायशी कॉलोनियों और सिविल सर्विस एसोसिएशनों को देने की परंपरा बंद होनी चाहिए. समिति ने सिफारिश की कि यह फंड ‘सख्ती से खिलाड़ियों, कोच और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर’ पर ही खर्च हो.’

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Previous Post

चोपन. मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

Next Post

शक्तिनगर. सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा परिणाम में लायन्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Next Post

शक्तिनगर. सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा परिणाम में लायन्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. 14 जुलाई को सिंचाई बन्धु की मासिक बैठक
  • सोनभद्र. जनपद के 10 सर्वाधिक करदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
  • सलखन. भीषण गर्मी के तपन में पहाड़ी ग्रामीण अंचलों में पानी की विकट समस्या
  • चोपन. Breaking; क्रेशर प्लांट पर कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत से मचा हड़कंप
  • FIFA World Cup: नॉक आउट में बड़ा बवाल, अर्जेंटीना के खिलाफ मैच से पहले केप वर्डे के कप्तान पर यौन शोषण के आरोप

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. 14 जुलाई को सिंचाई बन्धु की मासिक बैठक
  • सोनभद्र. जनपद के 10 सर्वाधिक करदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.