• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 15, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Motivational Story: हॉकी टीम की फैक्ट्री कहलाता है यह गांव, शाम होते ही मैदान पर बेटियों का कब्जा, 100 खिलाड़ी खेल चुकीं स्टेट

Admin by Admin
May 5, 2026
in खेल
0
Motivational Story: हॉकी टीम की फैक्ट्री कहलाता है यह गांव, शाम होते ही मैदान पर बेटियों का कब्जा, 100 खिलाड़ी खेल चुकीं स्टेट
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:May 05, 2026, 13:13 IST

Barmer Girls National Hockey Team Motivational Story: बाड़मेर के चूली गांव की सौ से ज्यादा बेटियां स्टेट और दर्जन से अधिक खिलाड़ी नेशनल हॉकी में चमकीं, कोच और परिवार के सहयोग से गांव खेल हब बन रहा है. कोच और स्थानीय सहयोग भी इस बदलाव में अहम भूमिका निभा रहे हैं. गांव में धीरे-धीरे खेल के प्रति माहौल बना है, जिससे छोटी बच्चियां भी अब देश के लिए खेलने का सपना देख रही हैं.

बाड़मेर. बाड़मेर जिले के छोटे से गांव चूली की बेटियां आज बड़े सपनों के साथ हॉकी स्टिक थामकर मैदान में उतर रही हैं. सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद यहां की करीब 100 खिलाड़ी स्टेट लेवल तक अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं, जबकि एक दर्जन से अधिक खिलाड़ी नेशनल स्तर पर खेलकर गांव का नाम रोशन कर चुके हैं.

जहां कभी बेटियों के लिए घर की चौखट ही उनकी सीमाएं तय करती थी, वहीं आज चूली गांव की लड़कियां हॉकी के मैदान में पसीना बहाकर अपनी अलग पहचान बना रही हैं. सुबह-शाम की कड़ी मेहनत, सीमित सुविधाओं में अभ्यास और परिवार के सहयोग ने इन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. इस गांव की खास बात यह है कि यहां का लगभग हर घर किसी न किसी रूप में हॉकी से जुड़ा हुआ है. यही वजह है कि यहां 100 से अधिक खिलाड़ी स्टेट लेवल तक खेल चुके हैं.

चूल्हे-चौके से मैदान तक का सफर
कोच और स्थानीय सहयोग भी इस बदलाव में अहम भूमिका निभा रहे हैं. गांव में धीरे-धीरे खेल के प्रति माहौल बना है, जिससे छोटी बच्चियां भी अब देश के लिए खेलने का सपना देख रही हैं. नेशनल स्तर पर खेल चुकी जयश्री कंवर बताती हैं कि अब हर घर की बेटियां सुबह-शाम मैदान में हॉकी स्टिक थामती हैं. पहले जहां उन्हें घर के कामों तक सीमित रखा जाता था, वहीं अब शिक्षा और जागरूकता की बदौलत वे खेल में भी अपना भविष्य तलाश रही हैं.

नेशनल और स्टेट लेवल पर दिखा चुके हैं दम
हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल टूर्नामेंट में चूली के रविंद्रपाल सिंह, मनोज कंवर, हितेश कंवर, कृष्णा पुनिया, जयश्री कंवर, प्रेम कंवर, लालसिंह, भावना कंवर और सवाई जयसिंह हिस्सा ले चुके हैं. वहीं स्कूल नेशनल प्रतियोगिताओं में राण सिंह, लक्ष्य वर्धन सिंह, युवराज सिंह और जसवंत सिंह भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं. इसके अलावा स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल, चूली की नेहा चौधरी भी नेशनल स्तर पर खेल चुकी हैं.

कोच की मेहनत से मिल रही नई पहचान
मदन सिंह, भवानी सिंह, छैल सिंह और महेंद्र सिंह इन खिलाड़ियों को रोजाना मैदान में प्रशिक्षण देते हैं. बाड़मेर के हॉकी कोच भवानी सिंह का कहना है कि छोटे से गांव चूली में बेटियां भी हॉकी में किसी से कम नहीं हैं. यहां के कई खिलाड़ी नेशनल स्तर पर और करीब 100 से अधिक खिलाड़ी स्टेट लेवल तक खेल चुके हैं, जो इस गांव की बड़ी उपलब्धि है.

About the Author

authorimg

Anand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Barmer,Barmer,Rajasthan



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की तत्परता से मूक-बधिर बालिका परिजनों को सकुशल सुपुर्द

Next Post

सोनभद्र. बीच बाजार किन्नरों के दो गुटों में घंटों हंगामा, यातायात बाधित

Next Post

सोनभद्र. बीच बाजार किन्नरों के दो गुटों में घंटों हंगामा, यातायात बाधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News
  • दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News
  • म्योरपुर. प्रधानाचार्य आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
  • झारखंड प्रोटेस्ट: छात्रों का CM आवास घेरने का ऐलान, मांगा सोरेन का इस्तीफा, Jharkhand Hindi News
  • म्योरपुर. रामनरायन, ग्राम प्रधान सुपाचुआ की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

Breaking News

टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News

टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?, Hockey Hindi News
by Admin
August 15, 2026
0

भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह वेल्स के खिलाफ मिली जीत से काफी खुश हैं। भारत ने तीनो गोल पेनल्टी...

Read moreDetails

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह, Ncr Hindi News
by Admin
August 15, 2026
0

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए '2 घंटे देश के नाम' नाम से...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio