• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, June 9, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. देश के किसानों एवं आम नागरिकों के हितों की रक्षा हेतु मोदी–ट्रंप ट्रेड डील तत्काल निरस्त की जाए: जिलाध्यक्ष रमेश गौतम

JK Gupta by JK Gupta
February 14, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय/सोनभद्र. @विशाल टंडन…..

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज बढ़ौली चौक पर भारत–अमेरिका ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी ने इस समझौते को किसानों, छोटे व्यापारियों और आम जनता के हितों के विरुद्ध बताया। जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ की गई इस ट्रेड डील को लेकर देशभर में गहरी चिंता और व्यापक आशंकाएँ व्याप्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते की शर्तों, संभावित लाभार्थियों तथा इसके दूरगामी प्रभावों के संबंध में न तो संसद को विश्वास में लिया गया है और न ही देश की जनता के समक्ष पूर्ण पारदर्शिता बरती गई है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ भारतीय उद्योग समूहों के विरुद्ध चल रही जांच और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी खबरों के बीच इस समझौते की समय-संवेदनशीलता पर स्वाभाविक प्रश्न उठ रहे हैं। काशी प्रांत के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि पूर्व में भी बड़े रक्षा और व्यापारिक सौदों को लेकर व्यापक सार्वजनिक बहस हुई है। इसलिए वर्तमान ट्रेड डील के संदर्भ में भी यह स्पष्ट किया जाना आवश्यक है कि कहीं इससे किसी विशेष उद्योग समूह को लाभ तो नहीं पहुंचाया जा रहा है।

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष केवल कुशवाहा ने आरोप लगाया कि इस समझौते के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत तक टैक्स लगाएगा, जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर शून्य प्रतिशत शुल्क वसूलेगा। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय कृषि बाजार अमेरिकी उत्पादों के लिए खोला जाता है, तो इससे देश के करोड़ों किसानों की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति कमजोर हो सकती है।

पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि अमेरिका में किसानों को भारी सब्सिडी मिलती है, जबकि भारतीय किसान सीमित संसाधनों में खेती करते हैं। ऐसे में समान प्रतिस्पर्धा संभव नहीं है। जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि समझौते में “और अन्य उत्पाद” जैसे प्रावधान भविष्य में और अधिक क्षेत्रों को विदेशी प्रतिस्पर्धा के लिए खोलने की आशंका पैदा करते हैं, जिससे आर्थिक और खाद्य सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।जिला सचिव शिवम सिंह घमड़ी ने कहा कि किसानों, एमएसएमई, छोटे व्यापारियों, युवाओं और मध्यम वर्ग पर इस समझौते के प्रभाव को लेकर अब तक कोई विस्तृत श्वेत पत्र या संसदीय चर्चा सामने नहीं आई है।

किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा कि यह समझौता केवल आर्थिक मुद्दा नहीं बल्कि देश की आत्मनिर्भरता और कृषि संरचना से जुड़ा प्रश्न है। इससे छोटे किसानों की आय, स्थानीय बाजार और रोजगार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा और इस ट्रेड डील को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

कार्यक्रम में दिनेश पटेल, राजेंद्र मौर्य, अनवर अली अंसारी, राजेश कुमार, श्रीमती शैल कुमारी, शमशाम अली, ललित पटेल, लक्ष्मीनारायण गोविंद चौबे, नागेंद्र कुमार मौर्य, मुनौयर अली, असलउद्दीन, जोखन पटेल, श्रवण कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

अनपरा. घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से मजदूर की मौत     

Next Post

सलखन. गुरमा स्पोर्टिंग क्लब मारकुंडी चकरिया टीम को हरा कर बनी विजेता

Next Post

सलखन. गुरमा स्पोर्टिंग क्लब मारकुंडी चकरिया टीम को हरा कर बनी विजेता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • ओबरा. आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने किया बैठक -जनगणना में आदिवासी धर्म कोड शामिल हो
  • ओबरा. ऑनलाइन फ्रॉड कर व्यवसाई के खाते से पांच लाख रुपए उड़ाए
  • ओबरा. बीटीपीएस-सीटीपीएस की संविदा कंपनियों पर श्रमिकों का ईपीएफ हड़पने का आरोप
  • सोनभद्र. टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रेलर पोल से टकराया, चालक की मौत
  • मुख्यालय. प्रदर्शनी की जलपरी हुई फरार, घर वाले परेशान

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • ओबरा. आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने किया बैठक -जनगणना में आदिवासी धर्म कोड शामिल हो
  • ओबरा. ऑनलाइन फ्रॉड कर व्यवसाई के खाते से पांच लाख रुपए उड़ाए

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.