• Home
  • Privacy Policy
Thursday, June 25, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रामलीला मंचन के दौरान रावण की आंख में लगी तीर, चली गई रोशनी

JK Gupta by JK Gupta
January 30, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
99
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…

Sonbhadra । जनपद में कोई फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि एक हकीकत से हड़कंप मच गया, गांव में रामलीला का मंचन चल रहा था और राम की तीर ने रावण की आंख को लहूलुहान कर दिया, जिससे आंख की रोशनी चली गई, जब यह बात रामलीला मंचन से बाहर निकली तो हर कोई सन्न रह गया, युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, प्राथमिक उपचार के बाद युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया और अब इस मामले में पुलिस को तहरीर मिली है।

शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव में रामलीला के मंचन के दौरान श्रीराम का किरदार निभा रहे नैतिक पांडेय के तीर से रावण का रोल अदा कर रहे सुनील कुमार की एक आंख में गंभीर चोट आई है। इस घटना में सुनील की आंख की रोशनी चली गई है और उनका उपचार वाराणसी में जारी है। दवा और इलाज को लेकर आयोजक और पीड़ित पक्ष के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के भाई शिवमलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंधित है।

13 नवंबर 2025 की रात 12:30 बजे उसका भाई सुनील कुमार खैरा गांव में आयोजित रामलीला में रावण का किरदार निभा रहा था। इस दौरान श्रीराम का रोल नैतिक पांडेय निभा रहे थे। मंचन के दौरान नैतिक पांडेय ने द्वेष और ईर्ष्या के चलते तीर चलाया, जिससे सुनील की आंख में तीर लग गया। इस चोट के कारण सुनील की आंख से पानी और खून बहने लगा। शिवमलाल ने आरोप लगाया कि आयोजक रामसनेही और नैतिक पांडेय ने साजिश के तहत यह घटना की।

14 नवंबर को शिवमलाल ने रामसनेही और नैतिक पांडेय के पास जाकर कहा कि कलाकारों के प्रदर्शन के दौरान चोट लगी है, इसलिए उनका इलाज कराना चाहिए। इस पर आरोपितों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शिवमलाल ने घटना की सूचना शाहगंज थाने में दी।

आरोपितों को थाने पर बुलाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वर्तमान में सुनील का इलाज वाराणसी में चल रहा है और उनकी आंख की रोशनी अभी तक वापस नहीं आई है। शाहगंज थानाध्यक्ष राम सिंहासन शर्मा ने बताया कि पीड़ित के भाई शिवमलाल की तहरीर पर नैतिक पांडेय और आयोजक रामसनेही सिंह के खिलाफ एससी एसटी एक्ट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह घटना न केवल एक गंभीर चोट का मामला है, बल्कि गंभीर लापरवाही का भी मुद्दा उजागर करती है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

वर्ल्ड नंबर वन अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास… 22 की उम्र में किया कमाल

Next Post

सलखन. पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता बालीवल प्रतियोगिता के साथ हुआ सम्पन्न

Next Post

सलखन. पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता बालीवल प्रतियोगिता के साथ हुआ सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • मुख्यालय. मुहर्रम की तैयारियां पूरी, साबूदाने से बनी ताजिया बनेगी आकर्षण का केंद्र
  • सोनभद्र. अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष ने सीडीओ पर अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
  • बीजपुर. एनटीपीसी रिहंद में विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
  • सोनभद्र. सोन नदी हादसे क़ो लेकर रालोद के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख़्यमंत्री के नामित ज्ञापन जिलाधिकारी क़ो सौपा
  • चूर्क. चोपन पुलिस व एसओजी की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ कीमत की गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • मुख्यालय. मुहर्रम की तैयारियां पूरी, साबूदाने से बनी ताजिया बनेगी आकर्षण का केंद्र
  • सोनभद्र. अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष ने सीडीओ पर अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.