• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. फ्रैंडली मैच; पत्रकार बनाम प्रशासन के बीच खेले गए मैच में प्रशासन रही विजयी

JK Gupta by JK Gupta
January 11, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


Sonbhadra । जनपद के ओबरा नगर स्थित अंबेडकर स्टेडियम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा फ्रेंडली मैच का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकार और प्रशासन के बीच मैच का आयोजन हुआ।

आज के आयोजन में मुख्य अथिति के रूप में अमित कुमार सी.ओ ओबरा , राजेंद्र कुमार अग्रवाल सीजीएम ओबरा, सतीश कुमार सिंह कमांडेंट ओबरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में राहुल श्रीवास्तव एसोसिएशन के अध्यक्ष, रमेश सिंह यादव एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, दिनेश सिंह क्रीड़ा अधिकारी, उपस्थित रहे।

साथ ही तहसीलदार नरेंद्र राम , नायब तहसीलदार रजनीश यादव उपस्थित रहें, टॉस जीत कर प्रशासन की टीम ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया, जिसमें पहले बैटिंग करते हुए सीमित 12 ओवर में 106 रनों का लक्ष्य दिया गया, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार की टीम ने 11.5 गेंद पर पूरी ऑल आउट होकर 36 पर ही सिमट गई।

आज के मैच के बेस्ट बैट्समैन सुरेश कुमार रहे और बेस्ट बॉलर शिशिर शर्मा को चुना गया, विजेता टीम के प्रशासन के कप्तान राजेन्द्र कुमार अग्रवाल मुख्य महाप्रबंधक ओबरा उपविजेता टीम पत्रकार के कप्तान भोला दुबे दोनों टीमों को ट्रॉफी प्रकाश जीनियस इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप तिवारी जी तरफ से दिया गया।

इस मैच को सम्पन्न कराने में एसोसिएशन के तरफ से शिशिर शर्मा, इमरान अहमद,फैजल खान, महेश अग्रवाल, अनिल मौजूद रहे, साथ ही यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव अजीज खान जी के द्वारा दिया गया।

Previous Post

रेणुकूट. हिंडालको कॉलोनी में 13 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Next Post

टाटा स्टील शतरंज इंडिया ब्लिट्ज 2024: वेस्ली सो व कारिसा यिप विजेता

Next Post
टाटा स्टील शतरंज इंडिया ब्लिट्ज 2024: वेस्ली सो व कारिसा यिप विजेता

टाटा स्टील शतरंज इंडिया ब्लिट्ज 2024: वेस्ली सो व कारिसा यिप विजेता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • म्योरपुर. बच्चा चोरी के अफवाह में भीड़ ने कार चालक को पीटा, फाड़े कपड़े
  • इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक
  • रेणुकूट. मोक्ष नगरी वाराणसी में ‘मानवता की थाली’ का सम्मान, सेवा कार्यों को मिली राष्ट्रीय पहचान
  • म्योरपुर. मुख्यमंत्री से मिले एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार
  • दुद्धी. हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फित्र का त्यौहार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.