• Home
  • Privacy Policy
Saturday, July 4, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. विराट हिंदू सम्मेलन में इतिहास, राष्ट्रबोध और एकता का आह्वान

JK Gupta by JK Gupta
January 11, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
109
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा……

— गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब, वीर नायकों के गौरवशाली इतिहास को सामने लाने पर जोर

स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में इतिहास, राष्ट्रबोध और सामाजिक एकता को लेकर ओजस्वी विचार रखे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अम्बरीश जी ने कहा कि देश के इतिहास को जिस तरह पढ़ाया गया, उसमें बार-बार पराजय का भाव दिखाया गया, जबकि हमारे वीर राजाओं और योद्धाओं के शौर्य, त्याग और बलिदान को अपेक्षित स्थान नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, बंदा बैरागी जैसे महान योद्धाओं के संघर्ष और विजय गाथाएं नई पीढ़ी तक पहुंचना आवश्यक हैं, ताकि आत्मगौरव और आत्मविश्वास का निर्माण हो सके।
अम्बरीश जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के इतिहास को समझने के लिए हिंदू समाज के योगदान और उसके मूल्यों को जानना जरूरी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि देश को विश्व के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाना है, तो समाज को एकजुट होकर सर्वोच्च मूल्यों को अपनाना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि केवल गणनाएं करने वाले इतिहास नहीं बनाते, बल्कि स्थापित धारणाओं के विपरीत चलने वाले ही इतिहास रचते हैं। भारत की प्रत्येक जाति और समाज में योद्धा पैदा हुए हैं, जिन्होंने देश की रक्षा और सम्मान के लिए संघर्ष किया है।

अपने वक्तव्य में उन्होंने विभाजन का संदर्भ देते हुए कहा कि पाकिस्तान उन लोगों के लिए बना था, जिन्होंने ‘वंदे मातरम्’ कहने से इनकार किया, लेकिन आज भी कुछ लोग भारत में रहते हुए राष्ट्रीय भावनाओं से दूरी बनाए रखते हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत में रहकर बाबर और राम को एक ही तराजू पर तौलने की मानसिकता स्वीकार्य नहीं हो सकती।

कार्यक्रम की शुरुआत दुद्धी स्थित मां सरस्वती शिक्षा निकेतन से आई दो छात्राओं द्वारा संक्षिप्त एवं सुंदर रामकथा के प्रस्तुतीकरण से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में संत मनीषानंद शनि महाराज, विभाग संघचालक पुनीत लाल जी, गोपाल सिंह, राम मंदिर पाटी के पुजारी द्वारिका प्रसाद, जिला प्रचारक योगेश जी, शिक्षिका शालिनी गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, चाँदप्रकाश जैन, राकेश पाण्डेय, दिग्विजय सिंह, हरिराम शाह, आशुतोष पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण रहा और लोगों ने एकजुट होकर सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
विराट हिंदू सम्मेलन के माध्यम से वक्ताओं ने यह संदेश दिया कि इतिहास के गौरवशाली अध्यायों को सामने लाकर ही समाज में आत्मसम्मान और एकता को मजबूत किया जा सकता है।

Previous Post

विंढमगंज. गुरु रामरतन प्रसाद (मुनि जी) का निधन, दुद्धी में शोक की लहर

Next Post

रेणुकूट. हिंडालको कॉलोनी में 13 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Next Post

रेणुकूट. हिंडालको कॉलोनी में 13 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • Success Story Of Arunima Jaitawat: जापान में जन्म, सिंगापुर में पढ़ाई, अब चीन में तिरंगा लहराएगी पाली की बेटी अरूणिमा
  • सोनभद्र. खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्टेडियम के जीर्णाेद्धार पर खर्च होंगे 6.73 करोड़ रुपये
  • दुद्धी. घर लौटते समय युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में उपचार जारी
  • दुद्धी. तेज रफ्तार बाइक और ऑटो में हुई टक्कर, युवक के सिर में आई गंभीर चोट
  • म्योरपुर. मून स्टार इंग्लिश स्कूल व गड़िया गांव में पौधरोपण और जनचौपाल आयोजित

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • Success Story Of Arunima Jaitawat: जापान में जन्म, सिंगापुर में पढ़ाई, अब चीन में तिरंगा लहराएगी पाली की बेटी अरूणिमा
  • सोनभद्र. खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्टेडियम के जीर्णाेद्धार पर खर्च होंगे 6.73 करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.