घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के नेवारी गांव में बिजली विभाग के जेई और अन्य कर्मचरियों से मारपीट के मामले में 5 आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
घोरावल के जेई शैलेश की अगुवाई में नेवारी गांव में शनिवार दोपहर बिजली निगम ने कैंप लगाया था। ग्रामीणों को बिल की जानकारी देते हुए हुए विशेष समाधान जमा योजना के बारे में बताया जा रहा था। बताते हैं कि बिजली के बिलों को लेकर बिजली निगम के कर्मियों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। पहले तू-तू मैं-मैं हुई। इसके बाद बिजली कर्मी कनेक्शन काटने पहुंचे तो हाथापाई शुरू हो गई। एक कर्मी ने मोबाइल से हाथापाई का वीडियो बनाना चाहा तो ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करते हुए जेई व उनके साथ के कर्मियों को दौड़ा लिया।बिजली कर्मी घोरावल कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
इस संबन्ध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र घोरावल के अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया है कि वे सहकर्मियों के साथ बिजली बिल राहत योजना के तहत डोर टू डोर कैंप के दौरान नेवारी गांव गए थे।
सरकारी काम करने के दौरान धर्मेंद्र पुत्र बालकिशुन, ओमप्रकाश पुत्र बालकिशुन, निरंजन पुत्र रामबली, विजेंद्र पुत्र राजेंद्र और कैलाश पुत्र पूर्णावासी निवासीगण नेवारी एक राय होकर उन लोगों के साथ मारपीट गाली गलौज किया, सरकारी कागजात को फाड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस मामलेे मेें धारा 221/ 221(1) /191(2)/351(2)/352/132/324(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर रविवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।