घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…….

घोरावल तहसील क्षेत्र के देवगढ़ ग्राम निवासी रामप्रसाद सिंह का रविवार सुबह देहांत हो गया। राजर्षि उपाधि से अभिहित रामप्रसाद सिंह ने कई आंदोलनों में अग्रगण्य भूमिका निभाई थी तथा अचार्य विनोबा भावे के भूदान यज्ञ में अपने हिस्से का छठा अंश दान किया था। उन्होंने 56 एकड़ जमीन दान कर ग्राम स्वराज को गति देने में सार्थक भूमिका का निर्वहन किया था।
युवावस्था से जबतक स्वास्थ्य साथ देता रहा , सूत कातते और अपने पुरोहित को दिया करते थे जो जनेऊ बनाने के काम आता था। वह आचार्य विनोबा भावे के “गांव गांव में स्वराज्य” और “सर्वोदय विचार” के लिए अनुयायी रहे। आचार्य विनोबा भावे ने देवगढ़ ताल्लुका की भूमि प्रबंध समिति का इन्हें चेयरमैन नियुक्त किया था।
रविवार को प्रातः इनके निधन की खबर से समूचा क्षेत्र शोकाकुल हो उठा। ग्रामवासियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके देहांत पर शोक व्यक्त किया है।