• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 10, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

किदांबी श्रीकांत को मिली हार, त्रीसा-गायत्री की जोड़ी ने फिर जीता सैयद मोदी टूर्नामेंट का खिताब

Admin by Admin
November 30, 2025
in खेल
0
किदांबी श्रीकांत को मिली हार, त्रीसा-गायत्री की जोड़ी ने फिर जीता सैयद मोदी टूर्नामेंट का खिताब
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली. त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 टूर्नामेंट में अपना महिला युगल का खिताब डिफेंड करने में कामयाब रही. इस भारतीय जोड़ी ने जापान की काहो ओसावा और माई तानाबे को तीन गेम में शिकस्त दी. दूसरी ओर, किदांबी श्रीकांत सिंगल्स का खिताब जीतने से चूक गए. उन्हें हांगकांग के जेसन गुनावन के हाथों हार मिली.

किदांबी श्रीकांत खिताब से चूके
पूर्व चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप 2021 के रजत पदक विजेता श्रीकांत को हांगकांग के दुनिया के 59वें नंबर के खिलाड़ी जेसन गुनावन के खिलाफ 67 मिनट में 16-21 21-8 20-22 से हार का सामना करना पड़ा. इस 32 वर्षीय अनुभवी भारतीय खिलाड़ी ने अपना पिछला खिताब 2017 में फ्रेंच ओपन में जीता था. वह साल साल मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 में भी फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन वहां भी उन्हें उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा था.

त्रीसा और गायत्री ने जीता खिताब
त्रीसा और गायत्री की शीर्ष वरीय भारतीय जोड़ी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद आक्रामक खेल दिखाया और दुनिया की 35वें नंबर की जापानी जोड़ी को एक घंटे 16 मिनट तक चले रोमांचक फाइनल में 17-21, 21-13, 21-15 से शिकस्त दी. कंधे की चोट के बाद गायत्री के पांच महीने के ब्रेक से लौटने के बाद भारतीय जोड़ी सिर्फ अपना दूसरा टूर्नामेंट खेल रही थी.

कैसा रहा त्रीसा और गायत्री का मैच?
महिला युगल फाइनल की शुरुआत 49 शॉट की शानदार रैली से हुई. दोनों जोड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी जिसके बाद ओसावा और तानाबे 6-3 से आगे हो गईं. त्रीसा ने कुछ तेज स्मैश लगाए जिससे भारतीय जोड़ी बराबरी पर आ गई. फिर ओसावा की फोरहैंड गलती ने उन्हें 8-6 से आगे कर दिया. हालांकि, जापानी जोड़ी ने फिर वापसी की और ब्रेक तक थोड़ी बढ़त बना ली. तानाबे के बैकहैंड क्रॉस कोर्ट रिटर्न से गायत्री हैरान हो गई जिसके बाद भारतीय खिलाड़ी की एक और गलती ने जापानी टीम को पांच गेम प्वाइंट दिला दिए. त्रीसा और गायत्री ने दो प्वाइंट बचाए लेकिन तानाबे ने स्मैश मारकर पहला गेम जीत लिया.

दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने लय हासिल कर ली और शानदार अंदाज में खेलते हुए 9-2 से बढ़त बना ली. हालांकि कुछ शॉट नेट में चले गए लेकिन ब्रेक तक भारतीयों की बढ़त 11-5 हो गई थी. त्रीसा और गायत्री ने रैलियों में दबदबा बनाए रखना जारी रखा जिससे यह जोड़ी 17-9 से आगे हो गईं. त्रीसा ने फुर्ती और लय से आक्रामकता से रिटर्न दिए जिससे भारतीय टीम 20-11 की बढ़त पर आ गई. उन्होंने दो गेम प्वाइंट गंवा दिए लेकिन फिर इस गेम को जीतकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. तीसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने 7-4 की बढ़त बना ली थी, लेकिन गलतफहमी की वजह से उन्हें कुछ प्वाइंट गंवाने पड़े. लेकिन उन्होंने जल्द ही नियंत्रण हासिल कर लिया. त्रीसा के एक शानदार नेट शॉट के बाद एक और अच्छे प्वाइंट ने उन्हें ब्रेक तक छह प्वाइंट की बढ़त दिला दी.

ओसावा और तानाबे ने पिछड़ने के अंतर को 12-14 से 13-15 कर दिया. पर जोश से भरी त्रीसा ने एक और शानदार नेट शॉट लगाया और गायत्री ने एक तेज स्मैश लगाया जिससे भारतीय जोड़ी खिताब के करीब पहुंच गई. त्रीसा के एक हल्के ड्रॉप और जापानी खिलाड़ी के एक वाइड शॉट ने भारत को छह मैच प्वाइंट दिए. फिर भारतीय जोड़ी ने दूसरे वाइड शॉट को अंक में तब्दील कर अपना खिताब बरकरार रखा.

कैसे हार गए किदांबी श्रीकांत?
गुनावन ने अच्छी शुरुआत करते हुए 4-1 की बढ़त बनाई और ब्रेक तक 11-8 से आगे हो गए. श्रीकांत ने लगातार गल्तियां की जिसका फायदा उठा उठाकर हांगकांग के खिलाड़ी ने स्कोर 14-10 कर दिया. श्रीकांत ने इस बीच कुछ दमदार स्मैश लगाए लेकिन गुनावन ने स्कोर 17-11 तक पहुंचाया. गुनावन को इसके बाद सात गेम प्वाइंट मिले. श्रीकांत ने तीन गेम प्वाइंट बचाए लेकिन हांगकांग के खिलाड़ी ने तेजतर्रार स्मैश के साथ गेम जीत लिया. दूसरे गेम में श्रीकांत ने दबदबा बनाते हुए 6-1 की बढ़त बनाई. श्रीकांत ने कुछ दमदार स्मैश लगाए और नेट पर भी अच्छा खेल दिखाया जिससे वह ब्रेक तक 11-4 से आगे हो गए. भारतीय खिलाड़ी ने 13 गेम प्वाइंट हासिल किए और फिर गेम जीतकर स्कोर 1-1 कर दिया.

तीसरे और निर्णायक गेम में श्रीकांत ने 5-1 के स्कोर से अच्छी शुरुआत की लेकिन गुनावन वापसी करने में सफल रहे जिससे श्रीकांत ब्रेक तक 11-10 से मामूली बढ़त बनाए हुए थे. श्रीकांत ने अच्छे नेट शॉट और स्मैश से स्कोर 14-11 किया लेकिन गुनावन ने लगातार तीन अंक के साथ 14-14 पर बराबरी हासिल कर ली. इसके बाद स्कोर 17-17 और 19-19 से बराबर हुआ. श्रीकांत ने इसके बाद बैकलाइन पर बाहर शॉट मारकर गुनावन को मैच प्वाइंट दिया. भारतीय खिलाड़ी ने इस अंक को बचाया. गुनावन ने 20-20 के स्कोर पर एक और मैच प्वाइंट हासिल किया और फिर श्रीकांत के बाहर शॉट मारने से मैच और खिताब जीत लिया.



Source link

Previous Post

रेणुकूट. पिपरी में संविदा कर्मियों का दूसरा दिन भी धरना जारी, सुनवाई न होने पर पूरी रात बैठने का एलान

Next Post

सोनभद्र. रेडियो पर प्रधानमंत्री की “मन की बात” को सुना गया

Next Post

सोनभद्र. रेडियो पर प्रधानमंत्री की "मन की बात" को सुना गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio