• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. खदान हादसे की जांच करेगी एसआईटी

JK Gupta by JK Gupta
November 21, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0के0/सोनभद्र…….


__टीम के गठन से खुलेंगे कई बड़े नाम, खननकर्ताओं में मचा हड़कंप

SONBHADRA । जनपद सोनभद्र में 15 नवंबर के खदान हादसे के बाद दबे मजदूरों के शव को रेस्क्यू ऑपरेशन कर बरामद कर लिया गया था, अब जिला प्रशासन कार्रवाई के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है, पुलिस विभाग की तरफ से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने एसआईटी का गठन किया है, जो हर दिन की प्रगति रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपेगी, बता दें कि एसआईटी टीम में ओबरा सीओ हर्ष पांडेय की निगरानी में एक इंस्पेक्टर, दो एसआई समेत पांच लोग शामिल रहेंगे।

बता दे की खदान हादसे के बाद पीड़ित परिवार की तहरीर पर खदान मालिक पार्टनर मधुसूदन सिंह और दिलीप केसरी के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था, आरोपियों की गिरफ्तारी के मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन ने तीन टीमें गठित की थी और अब जांच में तेजी लाने के लिए 5 सदस्य एसआईटी का गठन किया है, बताया पुलिस की इस कार्रवाई से पट्टा धारकों और पेटीदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

बीते 15 नवंबर को ढाई बजे के बाद ओबरा थाना क्षेत्र के कृष्णा माइनिंग वर्क्स में खनन कार्य के दौरान पहाड़ का एक हिस्सा गिर जाने की वजह से कुछ मजदूर दब गए थे, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सात मजदूरों के शव को बरामद किया गया था, यह घटना राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आई थी, हादसे के जिम्मेदारों पर मुकदमा लिख दिया गया था लेकिन अभी तक उनकी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी जो लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

Previous Post

India boxers Scripts History with Nine Gold Medals: 9 गोल्ड मेडल जीतकर भारत ने रचा इतिहास… बेटियों ने अखिरी दिन बनाया दबदबा

Next Post

करमा. धान क्रय केन्द्र पापी न बनाए जाने पर किसानों में आक्रोश

Next Post

करमा. धान क्रय केन्द्र पापी न बनाए जाने पर किसानों में आक्रोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.