@जे0के0/सोनभद्र……

SONBHADRA । दुद्धी नगर के वार्ड नंबर एक स्थित माँ काली मंदिर के आगे शंत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज का मंदिर एवं धर्मशाला के निर्माण कार्य का शुभारंभ भक्तों द्वारा भूमि पूजन के साथ किया गया। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ अनन्य अनुयायियों का योगदान इस महान कार्य में मिल रहा है।
इस पुनीत निर्माण कार्य की कमान अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (मद्धेशिया/कांदू वैश्य) शाखा दुद्धी ने संभाल रखी है।इस बाबत जानकारी देते हुए संगठन के महामंत्री संतोष गुप्ता ने बताया कि मंदिर व धर्मशाला का यह निर्माण समाज के सामूहिक सहयोग, समर्पण और संगठन शक्ति की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत कर रही है। जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है। इस तरह दुद्धी नगर सांस्कृतिक एवं धार्मिक नवजागरण का केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है।

निर्माण कार्य की देखरेख कमेटी के सक्रिय सदस्यों द्वारा की जा रही है। जिसमें प्रमुख रुप से संरक्षक चेयरमैन कमलेश मोहन, कमल कानू, अनिल कुमार हलवाई , उमेश चंद्र गुप्ता एवं संदीप गुप्ता, अध्यक्ष दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष शंभु नाथ गुप्ता एवं विष्णु चंद,कोषाध्यक्ष जगत नारायण, आय-व्यय निरीक्षक अशोक कुमार, लीगल एडवाइजर देवेश मोहन एड एवं आनंद एड. का योगदान शामिल है।
नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन स्वयं समय-समय पर निर्माण स्थल पर पहुँच कर कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए, हर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समाज के सामूहिक प्रयासों की प्रशंसा की।
अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि मंदिर/धर्मशाला केवल हलवाई समाज के लिए ही नहीं, बल्कि सर्वसमाज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों हेतु भी एक महत्वपूर्ण स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। यहाँ भजन-कीर्तन, प्रवचन, सत्संग, विवाह संस्कार, तथा सामूहिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
यह परियोजना न केवल एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में आकार ले रही है, बल्कि यह समाज की एकता, सहयोग और समर्पण की जीती-जागती मिसाल बनकर उभर रही है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में समाज के सभी सहयोगियों के आभार जताया है।