ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी…….

ओबरा महाविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा फार्म के साथ दो सौ रुपया अतिरिक्त जमा करने के आदेश से नाराज स्थानीय महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में पोस्टर प्रदर्शन कर मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए कुलपति को संबोधित ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा। इस दौरान छात्र छात्राओं ने नारेबाजी भी किया।
दिए गए ज्ञापन में छात्र छात्राओं ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा बिना विधिक आधार स्पष्ट किए परीक्षा फार्म के साथ दो सौ रुपया अतिरिक्त देने की नोटिस मिलते ही छात्र छात्राएं नाराज होकर मुख्य गेट पर पोस्टर प्रदर्शन करते हुए अवैध वसूली बंद करने की मांग करने लगे। उसके अतिरिक्त छात्र छात्राओं ने मांग किया कि छात्र संघ का चुनाव चार वर्ष से बंद है।
इसके बावजूद महाविद्यालय प्रशासन प्रत्येक छात्र छात्राओं से प्रतिवर्ष सौ रुपया वसूलता रहता है। इन चार वर्षों में दस से बारह लाख रुपए की वसूली हुई है। छात्रों ने मांग किया है कि छात्र छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए इन पैसों से पुस्तकों को मंगवाकर महाविद्यालय के पुस्तकालय में रखा जाए जिससे छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिल सके।
छात्र छात्राओं की अंत मांगी में प्रमुख रूप से कालेज के छात्र छात्राओं के लिए ऑन लाइन पढ़ाई की व्यवस्था किया जाए, दूर दराज से आने वाले छात्र छात्राओं के आवागमन के लिए कॉलेज की ओर से निर्धारी शुल्क के साथ बस चलवाया जाए, लगातार अनुपस्थित रह रहे प्राध्यापकों को नियमित रूप से कलेज आकर पढ़ाने की व्यवस्था किया जाए, दो सौ की अवैध वसूली तत्काल बंद किया जाए।
महाविद्यालय में खाली विषयों के प्राध्यापकों की नियुक्ति तत्काल किया जाए, वर्ष 2018 से महाविद्यालय में आई महापुरुषों की मूर्तियां तत्काल लगवाई जाए,विश्व विद्यालय द्वारा समय से परीक्षा कराने एवं परीक्षा परिणाम समय से देने की मांग किया गया। इस दौरान अभिषेक अग्रहरी, सत्येंद्र यादव, संदीप यादव, विकास पाठक, श्याम पाठक, राकेश यादव, रंजन, मुकेश यादव, धीरेंद्र यादव, आशुतोष सिंह यादव, दीपक गुप्ता, सत्यम जैसवाल,रितिक अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।