• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. गहरे कुएं में गिरी गाय, लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर

JK Gupta by JK Gupta
November 3, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी…


थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी टोला खैरटिया गांव में सोमवार को एक गौ माता गहरे कुएं में गिर गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर हिन्दू संगठन विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही विजय सिंह ने अपने सहयोगी को घटनास्थल पर भेजा। उन्होंने पशु चिकित्सक और ओबरा नगर पंचायत से जेसीबी मशीन भी बुलाई। स्थानीय लोगों द्वारा बिजली विभाग को सूचना देकर तत्काल विद्युत पावर को कटवाया गया क्योंकि कुएं के बगल में ही लड़ाई का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है एहतिहाटन बिजली व गई हालांकि कुएं की अधिक गहराई और संकीर्णता के कारण जेसीबी मशीन से बचाव कार्य सफल नहीं हो पाया।

यांत्रिक साधनों से मदद न मिलने पर ग्रामीणों ने स्वयं बचाव अभियान शुरू किया। इस अभियान में मोनू कुमार नामक एक व्यक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोनू कुमार ने कुएं में उतरकर गौ माता को रस्सी से सुरक्षित बांधा। इसके बाद अन्य ग्रामवासियों की मदद से गौ माता को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया।
कुएं से बाहर निकालने पर गौ माता के पैरों और गर्दन में चोटें पाई गईं। विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से गौ माता को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाकर गौ माता का उपचार करवाया।

इस बचाव कार्य के दौरान विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी विनोद तिवारी, दिनेश कुमार समाजसेवी, अमरनाथ यादव समाजसेवी, विकास पासवान,राम विकाश, गोपाल यादव, कृष्ण कुमार, और जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों के साहस और एकजुटता की सराहना की। यह घटना संकट के समय स्थानीय समुदाय और सामाजिक संगठनों की मजबूत एकजुटता का एक उदाहरण है।

Previous Post

सोनभद्र. रालोद के प्रदेश अध्यक्ष का मनाया गया जन्मदिन

Next Post

सोनभद्र. पूरे पैसे जमा कीजिए तब मिलेगा बच्चे का शव, सिस्टम की भेंट चढ़ी एक और जिंदगी

Next Post

सोनभद्र. पूरे पैसे जमा कीजिए तब मिलेगा बच्चे का शव, सिस्टम की भेंट चढ़ी एक और जिंदगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.