• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. “महिला रोल मॉडल” शीर्षक पर एक संगोष्ठी का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
November 3, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी……


उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं छात्राओं को सशक्त बनाने व जागरूक करने हेतु मिशन शक्ति ( फेज-05) विशेष अभियान के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र में दिन सोमवार दिनांक 03/11/2024 को “महिला रोल मॉडल” शीर्षक पर एक सगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वाणिज्य विभाग की मुख्य वक्ता के रूप में डॉ संघमित्रा ने कहा कि बालिकाएं स्वयं स्वावलमबित हो और अपनी योग्यता को पहचाने एवं सशक्त होने के लिए उनका शिक्षित होना अति आवश्यक है।

इतिहास विभाग के डॉ संतोष कुमार सैनी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। आइए, हम सब इस अभियान में शामिल हों और महिलाओं को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। वाणिज्य विभाग डॉ विकास कुमार ने कहा कि महिला जब सशक्त रहेगी तभी राष्ट्र और समाज का विकास होगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास और रोजगार पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ विभा पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण का मतलब महिलाओं को शिक्षित करना है ताकि वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकें और अपने फैसले खुद ले सकें। महिला सशक्तिकरण राष्ट्र और समाज की प्रगति के लिए मौलिक है।

कोई भी राष्ट्र सामाजिक या आर्थिक रूप से प्रगति नहीं कर सकता है यदि उसकी महिलाएँ पीछे रह जाएँ। अगर महिलाएँ शिक्षित नहीं हैं, अगर वे सुरक्षित नहीं हैं, अगर लैंगिक भेदभाव मौजूद है तो राष्ट्र प्रगति और समृद्धि नहीं कर सकता है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की तमाम छात्र छात्राए मौजूद रही ।

Previous Post

सोनभद्र. व्यापारियों की समस्या को लेकर विधायक ने बिजली विभाग के साथ की बैठक, विभाग को चेताया

Next Post

सोनभद्र. रालोद के प्रदेश अध्यक्ष का मनाया गया जन्मदिन

Next Post

सोनभद्र. रालोद के प्रदेश अध्यक्ष का मनाया गया जन्मदिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.