• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Pro Wrestling League set to return in January 2026: प्रो रेसलिंग लीग की नए साल में होगी वापसी, 4 सीजन के बाद कर दिया गया था बंद

Admin by Admin
November 1, 2025
in खेल
0
Pro Wrestling League set to return in January 2026: प्रो रेसलिंग लीग की नए साल में होगी वापसी, 4 सीजन के बाद कर दिया गया था बंद
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:November 01, 2025, 21:30 IST

Pro Wrestling League set to return in January 2026: कुश्ती प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. देश में प्रो रेसलिंग लीग की वापसी हो रही है. ये वही लीग है जिसको 4 सीजन के बाद बंद कर दिया गया था. लेकिन अगले साल इस लीग की वापसी होगी.

प्रो रेसलिंग लीग की नए साल में होगी वापसी, 4 सीजन के बाद कर दिया गया था बंदप्रो रेसलिंग लीग की जनवरी में होगी वापसी.

नई दिल्ली. प्रो रेसलिंग लीग की अगले साल वापसी होगी. पीडब्ल्यूएल को कोविड-19 महामारी के कारण चार सीजन के बाद निलंबित कर कर दिया गया था. इस बार वित्तीय पारदर्शिता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पहलवानों और फ्रेंचाइजी को सीधे भुगतान करेगा. डब्लयूएफआई ने यह भी कहा कि पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल पहलवानों के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा और उन्हें नीलामी में अपना नाम दर्ज कराने की अनुमति दी जाएगी.

डब्ल्यूएफआई (WFI) ने पहले सालाना रॉयल्टी फीस पर पीडब्ल्यूएल को मेजबानी करने का अधिकार प्रोस्पोर्टिफाई को दिया था. लेकिन तब संकट खड़ा हो गया जब ज्यादातर प्रतिभागियों ने शिकायत की कि उन्हें कई साल से अपने टीडीएस (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) की जानकारी नहीं मिली. डब्ल्यूएफआई ने भी यह दावा किया कि उसे तय रॉयल्टी नहीं मिली.

जून 2022 में डब्ल्यूएफआई ने 30 करोड़ रुपये का भुगतान करके लीग का पूरा मालिकाना हक हासिल करने के लिए प्रोस्पोर्टिफाई के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किए. लीग के नए चेयरमैन और प्रमोटर दयान फारूकी ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘सभी अधिकार ओनएनओ मीडिया को दिए गए हैं. हमने अतीत से सबक सीखा है, डब्ल्यूएफआई भुगतान पर नियंत्रण रखेगा. जो कोई भी मुकाबला करना चाहता है, वह आगे आ सकता है, किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।.’

डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे जिन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे. बृज भूषण ने कहा, ‘लीग चलाने में मेरी कोई भूमिका नहीं है. मुझे डब्ल्यूएफआई ने आमंत्रित किया था इसलिए मैं यहां आया हूं. डब्ल्यूएफआई में मेरी कोई आधिकारिक भूमिका नहीं है लेकिन मैं एक खेल प्रेमी हूं और कोई भी मुझसे यह हक नहीं छीन सकता.’

लीग के सीईओ अखिल गुप्ता ने कहा, ‘यह पहला सत्र है तो हम दिल्ली में एक ही स्थल रखेंगे और अगले सत्र से इसे दूसरे शहरों में ले जा सकते हैं. हम अब भी फ्रेंचाइजी के लिए कॉर्पोरेट्स और अन्य से बात कर रहे हैं जबकि अंतरराष्ट्रीय पहलवानों से पहले ही संपर्क किया जा चुका है.’ लीग 18 दिन तक चलेगी और छह में से हर टीम में नौ पहलवान होंगे जिसमें चार महिलाएं शामिल होंगी. सभी टीमों में पांच भारतीय और चार विदेशी पहलवान हो सकते हैं. हर टीम के पास दो करोड़ रुपये का पर्स होगा और लीग की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 01, 2025, 21:30 IST

homesports

प्रो रेसलिंग लीग की नए साल में होगी वापसी, 4 सीजन के बाद कर दिया गया था बंद



Source link

Previous Post

सोनभद्र. युवा उत्सव का आयोजन 4 नवम्बर को

Next Post

घोरावल. आभूषण और बर्तन की दुकान में सेंध लगा कर भीषण चोरी, 12 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर व नगदी गायब

Next Post

घोरावल. आभूषण और बर्तन की दुकान में सेंध लगा कर भीषण चोरी, 12 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर व नगदी गायब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio