• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. महिलाओं ने किया आंवला वृक्ष का पूजन, पकवान चढ़ा कर किया भोजन

JK Gupta by JK Gupta
October 30, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी…..


नगर पंचायत क्षेत्र के सेक्टर सी स्थिति दूर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को आंवला नवमी पर महिलाओं ने आंवले के पेड़ की पूजा कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर, महिलाओं ने आंवले के वृक्ष के चारों ओर परिक्रमा की सूत का धागा लपेटा और वृक्ष के नीचे बैठकर भोज भी किया।

कार्तिक मास की नवमी तिथि को मान्यता अनुसार आंवला वृक्ष की पूजा व आवंला के नीचे बैठकर भोजन करना बड़ा ही शुभ माना जाता है अक्षय नवमी पर जगह-जगह नगर क्षेत्र समेत आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में आंवला वृक्ष की विधि-विधान से महिलाओं ने पूजन अर्चन किया कुछ लोगों ने आवंला के नीचे भोजन बनाकर प्रसाद ग्रहण किया तो कुछ लोग अपने घरों से पकवान लेकर आवंला वृक्ष के नीचे पहुंचे जंहा भोग लगाकर वंही भोजन किया।

पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष की पूजा की थी इसलिए इसे विष्णु और लक्ष्मी का प्रिय वृक्ष माना जाता है। इस दिन किए गए पुण्य कर्मों का क्षय नहीं होता, बल्कि उसका अक्षय फल मिलता है। इस पूजा से परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इस दौरान दूर्गा मंदिर के पूजारी संजय मिश्रा,रविन्द्र देव पांडेय,संगीता पांडेय,पुष्पा तिवारी,बिंदु शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Previous Post

चोपन. पुलिस ने पीड़ित के 70 हजार  रुपए कराए वापस

Next Post

डाला. विद्युत आपूर्ति से परेशान क्रशर मालिकों ने जेई से की वार्ता

Next Post

डाला. विद्युत आपूर्ति से परेशान क्रशर मालिकों ने जेई से की वार्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सोनभद्र. कोरोना के समय खलियारी कलवारी मार्ग को बाईपास करने का भाजपा ने जनता को दिखाया सब्जबाग- अविनाश कुशवाहा
  • बीजपुर. ला एंड आर्डर बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता- राजेश सिंह
  • घोरावल. गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
  • घोरावल. पानी की टंकी में गिरने से मासूम की मौत
  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.