• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. लघु फिल्मों के माध्यम से छात्राओं को किया गया जागरूक

JK Gupta by JK Gupta
October 16, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
75
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…


डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज –5 ‘सशक्त नारी- समृद्ध प्रदेश’ के तहत छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को लघु फिल्मों के माध्यम से महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दिया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने थाना बीजपुर के थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में पधारे उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे, महिला दीवान उमावती एवं अमित कुमार का विद्यालय प्रांगण में स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

तत्पश्चात पुलिस कर्मियों द्वारा विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक अरूण कुमार सिंह के साथ लघु फिल्में दिखाकर शिक्षिकाओं एवं बालिकाओं को कानूनी सुरक्षा की जानकारी दी गई। लघु फिल्मों से साइबर अपराधों, उनके परिणामों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को इन फिल्मों के माध्यम से उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया। महिला दीवान उमावती ने बताया कि यदि घर से विद्यालय तक कहीं भी छात्राएं असुरक्षित महसूस करती हैं तो हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से पुलिस की मदद अवश्य प्राप्त करें।

छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 1098, 102 की जानकारी दी गई तथा दीवान अमित कुमार द्वारा साइबर सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। लघु फिल्मों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि साइबर अपराधी महिलाओं को शिकार बनाने का विशेष रूप से प्रयास करते हैं उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़, अश्लील वीडियो, मैसेज आदि भेजकर उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जाता है।

अज्ञात ईमेल या लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए इससे आपका एकाउंट खाली हो सकता है। अपनी व्यक्तिगत जानकारी आनलाईन साझा करने से भी बचना चाहिए। मजबूत पासवर्ड का प्रयोग भी साइबर अपराधियों से बचाता है। लघु फिल्मों से यह सीख मिली कि अपराध होने की स्थिति में महिलाओं को तत्काल पुलिस की मदद लेनी चाहिए। उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे ने कहा कि पुलिस हमेशा छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। अंत में शिक्षक अनन्त मोहन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ हीं थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं के साथ वरिष्ठ शिक्षिका समता सिंह, रंजना सिंह, शगुफ्ता शबनम, सोनी कुमारी, बबिता कन्नौजिया, ज्योत्सना यादव, माधुरी यादव, अनामिका त्रिपाठी, आकृति पांडे, अलीशा सिंह, स्मृति सिंह, श्रद्धा ठाकरे
आदि शिक्षिकाएं मौजूद थीं।

Previous Post

बीजपुर. आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

Next Post

सोनभद्र. अभाविप की तहसील समिति एवं नगर कार्यकारिणी का गठन

Next Post

सोनभद्र. अभाविप की तहसील समिति एवं नगर कार्यकारिणी का गठन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च
  • बीजपुर. जनसुनवाई की शिकायत पर बीईओ पहुंचें डोडहर विद्यालय , मिली खामियां
  • सलखन. जनपद में प्रशासनिक लापरवाही तथा घटिया गुणवत्ता की भेंट चढ़ा दिव्यांगों को मिलने वाली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना
  • अनपरा. सरस्वती विद्या मंदिर में लगा नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर
  • बीजपुर. अनियंत्रित होकर बाईक से गिरा युवक गम्भीर रूप से घायल , ईलाज जारी

Breaking News

सोनभद्र. विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर आदिवासियों ने निकाला पैदल मार्च

by JK Gupta
August 8, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन.... -- वनाधिकार कानून लागू करने, कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना और शुद्ध पेयजल समेत कई मांगें उठाईं...

Read moreDetails

बीजपुर. जनसुनवाई की शिकायत पर बीईओ पहुंचें डोडहर विद्यालय , मिली खामियां

by JK Gupta
August 8, 2026
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा.... -- एनटीपीसी रिहंद में बालिका सशक्तिकरण अभियान में छात्राओं की चयन प्रक्रिया पर अभिभावकों ने लगाए गम्भीर आरोप...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio