• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अब CT स्कैन के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, जिम्स में हुई नई मशीनों की शुरुआत, अब जांच होगी समय पर और सस्ती

Admin by Admin
September 15, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
अब CT स्कैन के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, जिम्स में हुई नई मशीनों की शुरुआत, अब जांच होगी समय पर और सस्ती
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 15, 2025, 23:42 IST

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स (JIMS) अस्पताल में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अत्याधुनिक सीटी स्कैन और डिजिटल एक्स-रे मशीनों का उद्घाटन किया. इससे मरीजों को अब महंगी निजी जांच से राहत मिलेगी. उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की.

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सोमवार को कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में अत्याधुनिक सीटी स्कैन और डिजिटल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया. इस सुविधा के शुरू होने से गौतमबुद्ध नगर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अब जांच के लिए निजी लैबों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और न ही लंबा इंतजार करना पड़ेगा.

हजारों मरीजों को मिलेगी राहत
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, ‘अब मरीजों को सीटी स्कैन और एक्स-रे जैसी महंगी जांचें बाहर नहीं करानी पड़ेंगी. जिम्स में नई मशीनों की स्थापना से हजारों लोगों को समय पर सस्ती और सटीक जांच की सुविधा मिलेगी.’

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने यह भी स्पष्ट किया कि इन आधुनिक मशीनों के संचालन के लिए प्रशिक्षित तकनीशियन और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जा चुकी है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मशीनों का संचालन सुचारू रूप से हो, किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

चिकित्सकों को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने जिम्स में उत्कृष्ट कार्य कर रहे चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया. साथ ही, उन्होंने जिम्स परिसर में निर्माणाधीन सीसीयू ब्लॉक का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण की प्रगति की जानकारी ली.

जनसमस्याओं के समाधान पर दिया जोर
इसके बाद डिप्टी सीएम ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय समस्याओं जैसे जलभराव, ट्रैफिक जाम, सड़क मरम्मत और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए. योजनाओं की मॉनिटरिंग नियमित रूप से हो और जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाए रखा जाए.

डीएम मेधा रूपम ने भरोसा दिलाया कि डिप्टी सीएम के सभी निर्देशों का पालन करते हुए आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 15, 2025, 23:42 IST

homeuttar-pradesh

अब CT स्कैन के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, जिम्स में हुई नई मशीनों की शुरुआत



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

नीलम गिरी से पहले बिग बॉस में ये भोजपुरी सितारे भी उड़ा चुके हैं गर्दा, एक का डॉली बिंद्रा संग हुआ था भयंकर क्लेश

Next Post

Bigg Boss 19: किचन बना जंग का मैदान, कुनिका से हुई अमाल की बहस, अभिषेक से भिड़े शहबाज

Next Post
Bigg Boss 19: किचन बना जंग का मैदान, कुनिका से हुई अमाल की बहस, अभिषेक से भिड़े शहबाज

Bigg Boss 19: किचन बना जंग का मैदान, कुनिका से हुई अमाल की बहस, अभिषेक से भिड़े शहबाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio