• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जब सुप्रीम कोर्ट तक जाती थी गाजीपुर की खुशबू…पूर्व CJI गोगोई भी इसके दीवाने, ये दुकान 188 साल पुरानी

Admin by Admin
September 10, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
जब सुप्रीम कोर्ट तक जाती थी गाजीपुर की खुशबू…पूर्व CJI गोगोई भी इसके दीवाने, ये दुकान 188 साल पुरानी
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 11, 2025, 00:00 IST

Ghazipur News : अधिकारी, पुलिसकर्मी और बाहर से आने वाले करीब हर यात्री के लिए ये दुकान फेवरेट रही है. यहां 20 से 25 वैरायटी के इत्र और गुलाब जल बहुत ही कम कीमत में मिलते हैं. 1836 से ये दुकान यहीं है.

गाजीपुर. यूपी के गाजीपुर का नाम सिर्फ अफीम फैक्ट्री और ऐतिहासिक स्थलों से ही नहीं, बल्कि अपनी खुशबूदार विरासत से भी होता है. स्टीमर घाट पर स्थित “गुरु चरण राम गया राम” इत्र की दुकान 1836 से लगातार लोगों की यादों और रिश्तों को महका रही है. आज यह दुकान आठवीं पीढ़ी के हाथों में है– आदित्य केशरी और उनके पिता श्याम केशरी इसे संभाल रहे हैं. श्याम जी केशरी के पिता लाल जी केसरी के देखरेख में आज भी ये विरासत जिंदा है. श्याम जी बताते हैं कि वे महज 14 साल की उम्र से ही गुलाब जल और इत्र बनाने की कला सीख गए थे. यह दुकान गाजीपुर की धरोहर है. लोग यहां आते हैं और कहते हैं– “स्टीमर घाट से हमें वही असली खुशबू चाहिए.” यहां से कोई खाली हाथ नहीं लौटता.

सूरमाओं का चहेता

इस दुकान का गुलाब जल सिर्फ स्थानीय ग्राहकों तक सीमित नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई खुद यहां का गुलाब जल मंगवाते थे. श्याम जी याद करते हैं कि 2015 के आसपास गोगोई साहब इसे पानी में डालकर पीते थे और आंखों में भी लगाते थे. यही नहीं, कवि और न्यायमूर्ति एएस खरे भी यहां का गुलाब जल लेना पसंद करते थे. अधिकारी, पुलिसकर्मी और बाहर से आने वाले हर यात्री के लिए यह दुकान गाजीपुर की पहचान रही है.
श्याम जी मजाक में कहते हैं कि जब भी गुलाब जल उनको भेजना होता था तो कोई अधिकारी या पुलिस वाला जो गाजीपुर में रहता था, इसी बहाने छुट्टी उसको मिल जाती थी.

100 ग्राम मात्र इतने में

आज भी यहां 20 से 25 वैरायटी के इत्र और गुलाब जल मिलते हैं. विशेषकर गाजीपुरी गुलाब जल और केवड़ा जल विश्व प्रसिद्ध हैं. श्याम जी बताते हैं कि पहले गाजीपुर में गुलाब की खेती खूब होती थी, लेकिन अब कच्चा माल उन्हें बाहर से मंगवाना पड़ता है. फिर भी वे वही पारंपरिक आसवन विधि (भट्ठियों और ताम्बे के बर्तनों से) अपनाते हैं, जिससे 100 ग्राम का गुलाब जल बिल्कुल शुद्ध बनता है, जिसकी कीमत 250 से 300 रुपये होती है.आज जब कोई भी, अधिकारी या आम ग्राहक इस दुकान पर आता है, तो उसे सिर्फ खुशबू नहीं मिलती, बल्कि गाजीपुर की 188 साल पुरानी धरोहर भी साथ मिलती है.

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Ghazipur,Uttar Pradesh

First Published :

September 11, 2025, 00:00 IST

homeuttar-pradesh

जब सुप्रीम कोर्ट तक जाती थी गाजीपुर की खुशबू…ये दुकान 188 साल पुरानी



Source link

Previous Post

कपूर नहीं, असली फिल्मी घराना है ये! 4 पीढ़ियों से कर रहा राज, 2 हसीनाओं का आज भी कायम जलवा, जमाई भी हैं धन्नासेठ

Next Post

सुपरहिट निकला जीजा-साली का ये गाना, खूबसूरत साली पर खूब बरसाए नोट – News18 हिंदी

Next Post
सुपरहिट निकला जीजा-साली का ये गाना, खूबसूरत साली पर खूब बरसाए नोट – News18 हिंदी

सुपरहिट निकला जीजा-साली का ये गाना, खूबसूरत साली पर खूब बरसाए नोट – News18 हिंदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • विंडमगंज. पत्रकार को पितृ शोक, बीएचयू में उपचार के दौरान पं. रामनारायण मिश्रा का निधन
  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह बने राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष
  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
  • प्रज्ञानानंदा ने एक राउंड पहले ही जीता अपना पहला रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब, 23.5 अंकों के साथ रचा इतिहास
  • सोनभद्र. तालाब में गंदगी और गोबर से मरीं कई कुंतल मछलियां, पट्टाधारक को भारी नुकसान

Breaking News

विंडमगंज. पत्रकार को पितृ शोक, बीएचयू में उपचार के दौरान पं. रामनारायण मिश्रा का निधन

by JK Gupta
August 7, 2026
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता.... विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव निवासी पंडित रामनारायण मिश्रा (90) का शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे...

Read moreDetails

सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह बने राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0....... Sonbhadra । राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio