• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सारे रोबोटों का बाप है IIT कानपुर का नन्हा नाओ, ऑटिज्म से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान

Admin by Admin
September 6, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
सारे रोबोटों का बाप है IIT कानपुर का नन्हा नाओ, ऑटिज्म से जूझ रहे बच्चों के लिए वरदान
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 06, 2025, 23:09 IST

IIT Kanpur News : ऑटिज्म से जूझ रहे बच्चों के लिए IIT कानपुर नई उम्मीद लेकर सामने आया है. ये रोबोट इंसानों की तरह बोल सकता है. चेहरों को पहचान सकता है. बच्चों के हावभाव और हरकतों को कॉपी कर सकता है.

कानपुर. आईआईटी कानपुर ने कमाल कर दिखाया है. इसके उपनिदेशक प्रो. ब्रजभूषण पिछले 17 सालों से लगातार ऑटिज्म और स्पेशल बच्चों की समस्याओं का अध्ययन कर रहे थे. उन्होंने देखा कि ऐसे बच्चे जीवित इंसानों की तुलना में मशीनों और निर्जीव वस्तुओं से ज्यादा जुड़ाव महसूस करते हैं. इसी सोच ने उन्हें एक नए प्रयोग की ओर प्रेरित किया. डीएसटी (विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग) के सहयोग से उन्होंने प्रो. बिशाख भट्टाचार्य और शोधार्थी वर्तिका के साथ मिलकर यह प्रोजेक्ट शुरू किया और नाओ रोबोट को चुना. नाओ रोबोट छोटा जरूर है लेकिन इसमें कई खासियतें हैं. यह इंसानों की तरह बोल सकता है. चेहरों को पहचान सकता है. बच्चों के हावभाव और हरकतों को कॉपी कर सकता है. 25 दिशाओं में घूमने की क्षमता इसे इंसानी जैसा बना देती है. बच्चों को यह रोबोट डरावना नहीं लगा बल्कि उन्होंने इसे दोस्त की तरह अपनाया और सहज होकर बातचीत करनी शुरू कर दी.

कैसे शुरू हुआ प्रयोग

शोध की शुरुआत सामान्य बच्चों से हुई. उनके बोलने, हावभाव और भाषा के पैटर्न को रिकॉर्ड किया गया. इन्हीं पैटर्न्स पर नाओ रोबोट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकों से प्रशिक्षित किया गया. कन्वोल्यूशनल न्यूरल नेटवर्क (CNN) रोबोट को सही एक्सप्रेशंस और बातचीत का तरीका सिखाने के लिए. ग्राफिकल न्यूरल नेटवर्क (GNN) बच्चों के चेहरे के छोटे बदलावों को समझने और सही संदेश देने के लिए. जब इन तकनीकों से प्रशिक्षित नाओ रोबोट को ऑटिज्म पीड़ित बच्चों के साथ जोड़ा गया, तो उनके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव दिखने लगे. वे बातचीत करने लगे, आत्मविश्वास बढ़ा और सामाजिक कौशल भी विकसित हुए.

भारत में पहली बार

शोधार्थी वर्तिका, जिन्होंने अपनी पीएचडी भी इसी विषय पर की है, बताती हैं कि भारत में यह प्रयोग पहली बार हुआ है. विदेशों में कई थेरेपी सेंटरों में ऐसे रोबोट पहले से उपयोग हो रहे हैं, लेकिन भारत में यह एक नया और साहसिक कदम है. कानपुर के विभिन्न केंद्रों में महीनों तक बच्चों को नाओ रोबोट के साथ प्रशिक्षित किया गया और नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर निकले. प्रो. ब्रजभूषण का मानना है कि देश में प्रशिक्षित काउंसलर्स की कमी है. ऐसे में नाओ रोबोट बड़ी मदद साबित हो सकता है. यह बच्चों को लगातार और सुरक्षित माहौल देता है, जहां वे धैर्यपूर्वक सीख सकते हैं. हालांकि, फिलहाल इसकी कीमत अधिक होने से हर केंद्र पर इसे उपलब्ध कराना संभव नहीं है. इसके विकल्प के तौर पर इंटरैक्टिव सत्रों के वीडियो भी बच्चों के लिए उपयोगी हो सकते हैं.

क्यों उपयोगी है नाओ 

इंसानी रूप-रंग और हरकतें बच्चों को आकर्षित करती हैं. बच्चों को डराने के बजाय दोस्ताना माहौल देता है. लगातार बातचीत कर सामाजिक और भावनात्मक कौशल विकसित करता है. आत्मविश्वास बढ़ाने और पढ़ाई से जुड़ने में मदद करता है.

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Kanpur Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 06, 2025, 23:09 IST

homeuttar-pradesh

सारे रोबोटों का बाप है IIT कानपुर का नन्हा नाओ, ऑटिज्म पीड़ितों के लिए वरदान



Source link

Previous Post

28 साल पुराना वो गाना, आज भी सुनकर रो पड़ती है हर जवान की मां, 7.50 मिनट में बनकर हुआ था तैयार

Next Post

न्यूरोसर्जन बाप की बेबाक एक्ट्रेस बेटी, बिंदास हुनर से जीता दिल बनीं OTT क्वीन, 60 करोड़ की हैं मालकिन

Next Post
न्यूरोसर्जन बाप की बेबाक एक्ट्रेस बेटी, बिंदास हुनर से जीता दिल बनीं OTT क्वीन, 60 करोड़ की हैं मालकिन

न्यूरोसर्जन बाप की बेबाक एक्ट्रेस बेटी, बिंदास हुनर से जीता दिल बनीं OTT क्वीन, 60 करोड़ की हैं मालकिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी
  • कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज
  • छात्रों-झारखंड सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News
  • डाला. तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारा जोरदार टक्कर, घायल
  • लियोनल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेसी का निधन, Sports Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी

by JK Gupta
August 8, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... -- कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं...

Read moreDetails

कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज

by JK Gupta
August 8, 2026
0

संवाददाता@मिथिलेश जायसवाल....... -- कहा-भाजपा ने कर्मठ नेता ही नहीं, प्रदेश ने विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व खोया, उनकी भरपाई संभव...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio