• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 7, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Lucknow News : कुत्तों के लिए तय हुए फीडिंग जोन, कहीं भी खाना खिलाना बैन, कमेटी सुलझाएगी झगड़ा

Admin by Admin
September 6, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
Lucknow News : कुत्तों के लिए तय हुए फीडिंग जोन, कहीं भी खाना खिलाना बैन, कमेटी सुलझाएगी झगड़ा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 07, 2025, 00:49 IST

Lucknow Dog News : लखनऊ में जारी नया आदेश न केवल इंसानों को आवारा कुत्तों से बचाएगा, बल्कि जानवरों की भलाई का भी ध्यान रखता है. नगर निकाय फीडिंग जोन पर सूचना बोर्ड लगाएगा. कार्रवाई भी वही करेगा.

कुत्तों के लिए फीडिंग जोन तय, कहीं भी खाना खिलाना बैन, कमेटी सुलझाएगी झगड़ा
लखनऊ. राजधानी लखनऊ की सड़कों पर आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों को रोकने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. अब आवारा कुत्तों को कहीं भी खाना खिलाना मना होगा. इसके लिए हर वॉर्ड और मोहल्ले में विशेष फीडिंग जोन बनाए जाएंगे. नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई होगी. शहरी क्षेत्रों में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वालों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. अब से केवल तय जगहों पर ही भोजन कराया जा सकेगा. ये जगहें बच्चों के खेलने के मैदान, प्रवेश-द्वार या अधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों से दूर होंगी. पशु प्रेमी अगर नियमों का पालन कर रहे हों तो उन्हें रोकना या परेशान करना अपराध माना जाएगा.

जिम्मेदारी भी होगी तय

कुत्तों को भोजन कराने वालों की जिम्मेदारी भी तय की गई है. उन्हें साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना होगा और बचा हुआ भोजन इधर-उधर फेंकने के बजाय सही तरीके से निस्तारित करना होगा. उन्हें कुत्तों की नसबंदी और रेबीज टीकाकरण अभियान में सहयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. फीडिंग जोन से जुड़े किसी भी विवाद को सुलझाने के लिए एक समिति बनाई जाएगी. इसमें मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, पुलिस अधिकारी, सोसायटी के सदस्य और शिकायतकर्ता शामिल होंगे. समिति का फैसला अंतिम होगा. अगर विवाद फिर भी खत्म न हो तो मामला राज्य बोर्ड तक जाएगा. नगर निकाय फीडिंग जोन पर सूचना बोर्ड लगाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करेंगे. नागरिकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा और समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराया जाएगा.

गोद लिए कुत्तों को छोड़ना अपराध

सरकार का जोर आवारा कुत्तों की नसबंदी और रेबीज टीकाकरण पर रहेगा. एनजीओ और पशुप्रेमियों की मदद से यह कार्यक्रम आगे बढ़ाया जाएगा. आक्रामक या रेबीज से संक्रमित कुत्तों को विशेष निगरानी केंद्रों में रखा जाएगा. स्वस्थ होने के बाद कुत्तों को उसी क्षेत्र में छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें पकड़ा गया था. नगर निकाय आवारा कुत्तों को गोद लेने की व्यवस्था भी करेंगे. गोद लेने के बाद यदि किसी ने उन्हें फिर से छोड़ दिया तो यह अपराध माना जाएगा. बेहतर काम करने वाले निकायों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा. हर निकाय को इसके लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करना होगा. निदेशक स्थानीय निकाय की अध्यक्षता में एक निगरानी समिति बनाई जाएगी, जो पूरे कार्यक्रम पर नजर रखेगी.

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 07, 2025, 00:49 IST

homeuttar-pradesh

कुत्तों के लिए फीडिंग जोन तय, कहीं भी खाना खिलाना बैन, कमेटी सुलझाएगी झगड़ा



Source link

Previous Post

‘मैंने पुलिस को बचाया’, 150 बॉडीगार्ड्स वाली तान्या मित्तल, बिग बॉस 19 में अनूठे बयानों से बटोरी लाइमलाइट

Next Post

मोहब्बत के बिखरने का दर्द बयां करने वाला गाना, टूटे दिल के आशिकों का बना मरहम, सिंगर की खूबसूरती बनी थी मिसाल

Next Post
मोहब्बत के बिखरने का दर्द बयां करने वाला गाना, टूटे दिल के आशिकों का बना मरहम, सिंगर की खूबसूरती बनी थी मिसाल

मोहब्बत के बिखरने का दर्द बयां करने वाला गाना, टूटे दिल के आशिकों का बना मरहम, सिंगर की खूबसूरती बनी थी मिसाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • विंडमगंज. पत्रकार को पितृ शोक, बीएचयू में उपचार के दौरान पं. रामनारायण मिश्रा का निधन
  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह बने राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष
  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
  • प्रज्ञानानंदा ने एक राउंड पहले ही जीता अपना पहला रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब, 23.5 अंकों के साथ रचा इतिहास
  • सोनभद्र. तालाब में गंदगी और गोबर से मरीं कई कुंतल मछलियां, पट्टाधारक को भारी नुकसान

Breaking News

विंडमगंज. पत्रकार को पितृ शोक, बीएचयू में उपचार के दौरान पं. रामनारायण मिश्रा का निधन

by JK Gupta
August 7, 2026
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता.... विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव निवासी पंडित रामनारायण मिश्रा (90) का शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे...

Read moreDetails

सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह बने राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0....... Sonbhadra । राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio