• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. चार महीने से बंद पड़ा महुली बस स्टैंड का शौचालय, राहगीर परेशान

Jitendra by Jitendra
August 25, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता….


दुद्धी ब्लॉक के महुली-पोलवा और पतरिहा गांवों के बीच स्थित महुली बस स्टैंड पर बना सार्वजनिक शौचालय पिछले करीब चार महीने से सफाई और देखरेख के अभाव में बंद पड़ा है। शौचालय बंद होने से बस स्टैंड पर आने-जाने वाले ग्रामीणों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं को हो रही है। महुली बस स्टैंड क्षेत्र में ग्रामीण बैंक के साथ ही आसपास के तीन गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है।

बसों के इंतजार में यहां रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। बस स्टैंड के आसपास करीब पांच सौ मीटर की दूरी तक घनी आबादी होने के कारण लोगों के लिए सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता बनी रहती है। इसके बावजूद लंबे समय से शौचालय बंद रहने से लोगों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शौचालय के बगल में खेल मैदान है शौचालय बंद होने के कारण कुछ लोग मैदान के किनारे शौच कर रहे हैं।

इससे पूरे इलाके में गंदगी फैलने के साथ ही इन दिनों दुर्गंध भी उठ रही है। बस स्टैंड के आसपास स्थित दुकानदारों को भी बदबू के कारण परेशानी हो रही है। राहगीरों और दुकानदारों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गंदगी से संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है। शौचालय की तत्काल सफाई कराकर उसे चालू कराने की मांग की है।

महुली ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने बताया कि केयर टेकर की भूगतान नहीं होने से समस्या आ रही है तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था बना कर चालू किया जाएगा।

Previous Post

ओबरा. सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने गड्ढों में रोपा धान

Next Post

सोनभद्र. संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस की प्रेस वार्ता, 8 सितंबर तक होगा नए जिलाध्यक्ष का ऐलान

Next Post

सोनभद्र. संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस की प्रेस वार्ता, 8 सितंबर तक होगा नए जिलाध्यक्ष का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.