• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस की प्रेस वार्ता, 8 सितंबर तक होगा नए जिलाध्यक्ष का ऐलान

JK Gupta by JK Gupta
August 25, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…जिला, विधानसभा व ब्लॉक स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें, कार्यकर्ताओं से ली जाएगी राय


संगठन सृजन अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में संगठनात्मक गतिविधियों और नए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के चयन को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में एआईसीसी पर्यवेक्षक अली मेहंदी, पीसीसी पर्यवेक्षक भगवती प्रसाद चौधरी एवं राजेश साहनी मौजूद रहे।

पर्यवेक्षकों ने बताया कि 25 अगस्त से जनपद में जिला, विधानसभा एवं विभिन्न ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी।

इन बैठकों में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति, सक्रियता तथा संगठन को और मजबूत करने को लेकर सुझाव लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक और बैठकों के आधार पर जिला अध्यक्ष पद के लिए योग्य नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। इस पैनल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समक्ष भेजा जाएगा।

निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगामी 8 सितंबर तक सोनभद्र के नए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।

पर्यवेक्षकों ने कहा कि जिलाध्यक्ष के चयन में संगठन के प्रति समर्पण, जमीनी सक्रियता, कार्यकर्ताओं से संवाद और पार्टी को मजबूत करने की क्षमता को प्रमुख आधार बनाया जाएगा।

प्रेस वार्ता से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों का माला-फूल पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। पर्यवेक्षकों ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर जिला एवं शहर अध्यक्ष पद के लिए उनकी राय भी जानी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, निवर्तमान प्रदेश सचिव इंजीनियर जितेंद्र पासवान, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, सेवादल अध्यक्ष कौशलेश पाठक, शहर अध्यक्ष शैलेंद्र चतुर्वेदी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंशु मद्धेशिया, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राहुल जैन,पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हिमाचल साहनी, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती, पीसीसी सदस्य आशुतोष कुमार दुबे, आरटीआई जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, पूर्व महिला अध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

विंढमगंज. चार महीने से बंद पड़ा महुली बस स्टैंड का शौचालय, राहगीर परेशान

Next Post

सोनभद्र. सवालों के घेरे में नपं डाला; एसडीएम ने गुणवत्ता विहीन कार्य मिलने पर रुकवाया कार्य

Next Post

सोनभद्र. सवालों के घेरे में नपं डाला; एसडीएम ने गुणवत्ता विहीन कार्य मिलने पर रुकवाया कार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement